Skip to main content

निकुँज लीला

🌿🌹निकुञ्ज-लीला🌹🌿

राजति निकुञ्ज महल ठकुरानी।
कुसुम सेज पर पौढी श्यामा, राग सुनत मृदुवानी।
ललिता चरण पलोटन लागी, लाल दृष्टि ललचानी।
पाँइ परत सजनी के मोहन, हित सों हा हा खानी।
भईं कृपाल लाल पर ललिता दै आज्ञा मुसिकानी।
आओ मोहन चरण पलोटो, जैसे कुँवरि न जानी।
आज्ञा दई सखी कों प्यारी, मुख ऊपर पट तानी।
गावन लगे रसिक मनमोहन, तब जागी महारानी।
उठ बैठी 'व्यास' की स्वामिनि, वृन्दावन की रानी।

🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀
सभी रसिको को जय श्री राधे..... नीचे चित्र मे लाल जी-लाली जी वाली छवि को निहारिये... यह दर्शन सेवा कुञ्ज में एक रसिक को प्राप्त हुए और वह यह भाव व्यक्त करते हैं कि-

हम जब इसे देखते है तो एकदम से हमै शयन की लीला नजर आयेगी.....

"चापत चरण करत नित सेवा,
बिन दर्शन नहीं होत कलेवा"
या .....
"धन धन राधिका के चरण"

एक दिन लीला मै लाडली जू शयन कर रही है अभी अभी महारानी करवट लै धीरे धीरे श्यामसुंदर के विचारों मै मग्न अपनी आखै बन्द किये मन्द मन्द मुसकुरा रही है..आज ललिता जू के मन मै श्यामसुंदर की प्रैरणा से चरण सेवा विचार आया, दासीगण ओर मन्जरीयो को विश्राम दै ललिता जू स्वयं किशोरी जू के चरण दबा रही है।लीला कौतुक मै श्याम सुंदर वहाँ पधारै..श्यामसुंदर को वहाँ देख ललिता जू एक दम से परैशान हो श्यामसुंदर की ओर प्रश्नवाचक दृष्टि से देखती हैं। श्यामसुंदर हाथ जोड विनय की मुद्रा मै इशारे से ललिता जू को मौन रहने की प्रार्थना करते है तो ललिता जू इशारे मै ही पूछती है..
क्या चाहते हो..?
श्यामसुंदर ने इशारे मै ही उत्तर दिया..
थोडी देर चरण सेवा।
ललिता जू कोतुक मै थोडी आखे तरेर के इशारे मै कहती है..
नहीं मिलेगी....
श्यामसुंदर बिलकुल गिडगिडाने वाली स्थिति मै आ जाते है...
लीला मै ज्यादा सताती नहीं ललिता जू और इशारे से श्यामसुंदर को बुलाती है और  इस तरह चरण सेवा सौपती है कि प्रिया जू को पता ना चलै कि कब ललिता जू हटी ओर श्यामसुंदर आये.....पर प्रिया जू तो प्राण वल्लभ प्रियतम के स्पर्श को हाथ लगते ही पहचान जाती है.....!
अब लीला शुरू होती है...प्रैम की, आनन्द की, प्रैम मै प्रैमी के सुख के लिये अपने पर कितने भी अपराध आये उसे भी प्रैमी के सुख के लिये स्वीकार करने की....
अहो श्यामसुंदर मेरे चरण दबा रहै है, क्या करूँ. .चरण दबाने से जो सुख श्यामसुंदर को मिल रहा है उसे मै कैसे मना कर सकती हूँ पर श्यामसुंदर मेरे चरण दबायै ये मेरे लिये बिलकुल असहनीय है...किशोरी जू इस समय बहुत असमंजस मै...प्रिया जू के नेत्रो से अविरल धारा बह निकलती है...श्यामसुंदर को सुख मिल रहा है चरण सेवा से तो रोक भी नहीं सकती ओर श्यामसुंदर चरण दबा रहै है ये मन मै पीडा भी है उनकी सेवा मुझे करनी चाहिये है , देव वो मेरी सेवा कर रहै है।इसकी पीडा भी मन मै है....ये है प्रैम ओर प्रैम मै केवल प्रैमास्पद के सुख के लिये हर पीडा हर अपराध सहने का भाव...किशोरी भाव भी यहीं से शुरू होता है....प्रियतम के सुख के लिये भलै कोटि जन्म भंयकर नरक मै क्यौ ना बिताने पडे...हम तौ केवल एक प्राण वल्लभ का सुख चाहते है....!
☀☀☀☀☀☀☀☀☀
जय रसिक रासेश्वरी  लाड़ली जु...🙏
🌿..प्रिया प्रियतम सरकार की जय।👏👏👏
(यह भाव भाईश्री सत्यजीत जी के व्हाट्स एप ग्रुप में बहुत समय पूर्व श्री रिकी अग्रवाल जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। आभार।)

Comments

Popular posts from this blog

युगल स्तुति

॥ युगल स्तुति ॥ जय राधे जय राधे राधे, जय राधे जय श्री राधे। जय कृष्णा जय कृष्णा कृष्णा, जय कृष्णा जय श्री कृष्णा॥ श्यामा गौरी नित्य किशोरी, प्रीतम जोरी श्री राधे। रसिक रसिलौ छैल छबीलौ, गुण गर्बीलौ श्री कृष्णा॥ रासविहारिनि रसविस्तारिनि, प्रिय उर धारिनि श्री राधे। नव-नवरंगी नवल त्रिभंगी, श्याम सुअंगी श्री कृष्णा॥ प्राण पियारी रूप उजियारी, अति सुकुमारी श्री राधे। कीरतिवन्ता कामिनीकन्ता, श्री भगवन्ता श्री कृष्णा॥ शोभा श्रेणी मोहा मैनी, कोकिल वैनी श्री राधे। नैन मनोहर महामोदकर, सुन्दरवरतर श्री कृष्णा॥ चन्दावदनी वृन्दारदनी, शोभासदनी श्री राधे। परम उदारा प्रभा अपारा, अति सुकुमारा श्री कृष्णा॥ हंसा गमनी राजत रमनी, क्रीड़ा कमनी श्री राधे। रूप रसाला नयन विशाला, परम कृपाला श्री कृष्णा॥ कंचनबेली रतिरसवेली, अति अलवेली श्री राधे। सब सुखसागर सब गुन आगर, रूप उजागर श्री कृष्णा॥ रमणीरम्या तरूतरतम्या, गुण आगम्या श्री राधे। धाम निवासी प्रभा प्रकाशी, सहज सुहासी श्री कृष्णा॥ शक्त्यहलादिनि अतिप्रियवादिनि, उरउन्मादिनि श्री राधे। अंग-अंग टोना सरस सलौना, सुभग सुठौना श्री कृष्णा॥ राधानामिनि ग

वृन्दावन शत लीला , धुवदास जु

श्री ध्रुवदास जी कृत बयालीस लीला से उद्घृत श्री वृन्दावन सत लीला प्रथम नाम श्री हरिवंश हित, रत रसना दिन रैन। प्रीति रीति तब पाइये ,अरु श्री वृन्दावन ऐन।।1।। चरण शरण श्री हरिवंश की,जब लगि आयौ नांहि। नव निकुन्ज नित माधुरी, क्यो परसै मन माहिं।।2।। वृन्दावन सत करन कौं, कीन्हों मन उत्साह। नवल राधिका कृपा बिनु , कैसे होत निवाह।।3।। यह आशा धरि चित्त में, कहत यथा मति मोर । वृन्दावन सुख रंग कौ, काहु न पायौ ओर।।4।। दुर्लभ दुर्घट सबन ते, वृन्दावन निज भौन। नवल राधिका कृपा बिनु कहिधौं पावै कौन।।5।। सबै अंग गुन हीन हीन हौं, ताको यत्न न कोई। एक कुशोरी कृपा ते, जो कछु होइ सो होइ।।6।। सोऊ कृपा अति सुगम नहिं, ताकौ कौन उपाव चरण शरण हरिवंश की, सहजहि बन्यौ बनाव ।।7।। हरिवंश चरण उर धरनि धरि,मन वच के विश्वास कुँवर कृपा ह्वै है तबहि, अरु वृन्दावन बास।।8।। प्रिया चरण बल जानि कै, बाढ्यौ हिये हुलास। तेई उर में आनि है , वृंदा विपिन प्रकाश।।9।। कुँवरि किशोरीलाडली,करुणानिध सुकुमारि । वरनो वृंदा बिपिन कौं, तिनके चरन सँभारि।।10।। हेममई अवनी सहज,रतन खचित बहु  रंग।।11।। वृन्दावन झलकन झमक,फुले नै

कहा करुँ बैकुंठ जाय ।

।।श्रीराधे।। कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं नंद, जहाँ नहीं यशोदा, जहाँ न गोपी ग्वालन गायें... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं जल जमुना को निर्मल, और नहीं कदम्ब की छाय.... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... परमानन्द प्रभु चतुर ग्वालिनी, ब्रजरज तज मेरी जाएँ बलाएँ... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... ये ब्रज की महिमा है कि सभी तीर्थ स्थल भी ब्रज में निवास करने को उत्सुक हुए थे एवं उन्होने श्री कृष्ण से ब्रज में निवास करने की इच्छा जताई। ब्रज की महिमा का वर्णन करना बहुत कठिन है, क्योंकि इसकी महिमा गाते-गाते ऋषि-मुनि भी तृप्त नहीं होते। भगवान श्री कृष्ण द्वारा वन गोचारण से ब्रज-रज का कण-कण कृष्णरूप हो गया है तभी तो समस्त भक्त जन यहाँ आते हैं और इस पावन रज को शिरोधार्य कर स्वयं को कृतार्थ करते हैं। रसखान ने ब्रज रज की महिमा बताते हुए कहा है :- "एक ब्रज रेणुका पै चिन्तामनि वार डारूँ" वास्तव में महिमामयी ब्रजमण्डल की कथा अकथनीय है क्योंकि यहाँ श्री ब्रह्मा जी, शिवजी, ऋषि-मुनि, देवता आदि तपस्या करते हैं। श्रीमद्भागवत के अनुसार श्री ब्रह्मा जी कहते हैं:- "भगवान मुझे इस धरात