Skip to main content

उदासी की मटकी फोड़ी , सलोनी जी

अरी सखी
आज तो गजब ढाये दियो
गजब!!!!
मत पूछ कैसो गजब

उदासी की मटकी फोड़ी

हाए ।।
बहरूपिया बन आया अब जौहरी
कहत उन नग हीरों की कीमत जाणो हो
जा सजो उन भगवन तन
जिन तू पिया पिया कह हो कंठ लगी

आह।।
लगी बड़ी ज़ोर की
मैं जोगन पिया प्रेम में
न कुछ जानु
न किसी को पहचानु
ऐसो बाण चलाया जोग का
फेर अपना सर्वस्व भूली
बनी धूल कण पड़ी सेहरा में
किस विधि पत्थर कीमत जानु
अब किस विधि पिया को धजुं
किस विधि उनको फिर पाऊं
फेर लगन कंठ पिया के
कितने जन्म लगैं न जानूं
दिन रैन पड़ी तड़प रही
किस संग विरह वेदना बांटू

मौन धरूंगी तुम सा प्रिय कह
भीतर ही तप संन्यास लिया
तड़प तड़प कर फिर पिया को ही याद किया
ऐसा दर्द उठाया हृदय में
सब जग अब विसार दिया
न कित देखुं न कित बोलुं
पिया मिलन का अलख जगा लिया
दिन रैन की कोई सुधि न रही
देह भान भी त्याग दिया

अरी
कहत है काहै प्रेम कियो
काहै तूने रोग लगाएओ
इब बता का बोलूं
अखियों में आँसू और मुख ही न खोलुं
अरी कहत है
प्रेम वरेम किसी बेद पुराण में  नाए होवै है
अरी पछताए रही
काहे आज ज्ञान के चक्र में पड़ गई

सखी
सच्ची बताऊं
अगर कोनो बेद पढ़ लियो ना
प्रेम को भूत सच में ही उतर जाई
वो भलो है मोकु प्रेम पहले हो गयो
इब ज्ञान का कोनो असर न होए
अरी ऊ छलिया तो खड़े खड़े मुस्काए है
अगर प्रेम ही ना होवै तो तड़प आंसु
विरह और फिर मिलन तो कबहु न होए

हाए री
ऊ ज्ञानी
ज्ञानी कौन
मत पूछ
मोहे तो बहरूपिया लागै है कोए
ऐसो लगै नित नए रूप में आवे है
मोहे प्रेम रोग सों बचावै खातर
इब तो सच्ची कहुं
कबहु न खोलुंगी घुंघट
कबहु नाए पड़ुंगी ऊ रस्ता जहाँ
वो बहरूपिया पग धरै है

बोल
इब सांवरिया से नज़र काईं मिलाऊं
आँखों में आँसू भरै हैं
निंदिया भी न आए है
सब धुंधलाए गयो
पुछूंगी कान पकड़ ऊ के
प्रेम को रोग तो फैलाएओ
पर तू ज्ञान गंगा काहे बहाएओ
काहै प्रेम पावन की खातर
भगवान राम से प्रेमी कृष्ण कन्हैया बन आएओ

तभी श्यामसुंदर सामने खड़े मुस्काए दियो
काहे तू सुनै है औरन की
काहे तू उदास भई
नटखट ने मेरी मटकी फोड़ी
उदासी मेरी ऐसी तोड़ी
मौन तप सब भुली मैं
दूध दही सों चूनर भिगोली

कहा पिया ने देह दी है
हरि नाम भजन कारन
काहे तु प्रेम करनो भूली
जो बनानो हतो तुझे धूल ही तो
काहे प्रेम करनो सिखाएओ
पड़ी रहती कहीं कुंजन मा
इह वास्ते का कंठ लगाएओ

अब सब समझ गई मैं पगली
अब कभी न पिया को तजुंगी
सदा सदा उसी को भजुंगी
नित नित पल छिन पिया प्रेम रस ही चखुंगी
पिया संग पिया सी ही सदा बन रहुंगी

हाए
हाए सखी
का कहुं उस ज्ञानी को
जो प्रेम को झुठलाएओ
जी तो करै है
चल री छोड़
कछु नां

"!!!अंग-अंग ते रोम-रोम में,
श्यामल छबि हरषाये
श्याम चरण मन भाये ,
उठत-बैठत जागत-सोवत,
हरि छबि सदा सुहाये ,
इत-उत- पल-पल छिन-छिन देखूँ,
चंद्र रूप मुस्काये,
बंद करूँ जो अंखियन
हिय नैनन दरषाये...!!!"

Comments

Popular posts from this blog

युगल स्तुति

॥ युगल स्तुति ॥ जय राधे जय राधे राधे, जय राधे जय श्री राधे। जय कृष्णा जय कृष्णा कृष्णा, जय कृष्णा जय श्री कृष्णा॥ श्यामा गौरी नित्य किशोरी, प्रीतम जोरी श्री राधे। रसिक रसिलौ छैल छबीलौ, गुण गर्बीलौ श्री कृष्णा॥ रासविहारिनि रसविस्तारिनि, प्रिय उर धारिनि श्री राधे। नव-नवरंगी नवल त्रिभंगी, श्याम सुअंगी श्री कृष्णा॥ प्राण पियारी रूप उजियारी, अति सुकुमारी श्री राधे। कीरतिवन्ता कामिनीकन्ता, श्री भगवन्ता श्री कृष्णा॥ शोभा श्रेणी मोहा मैनी, कोकिल वैनी श्री राधे। नैन मनोहर महामोदकर, सुन्दरवरतर श्री कृष्णा॥ चन्दावदनी वृन्दारदनी, शोभासदनी श्री राधे। परम उदारा प्रभा अपारा, अति सुकुमारा श्री कृष्णा॥ हंसा गमनी राजत रमनी, क्रीड़ा कमनी श्री राधे। रूप रसाला नयन विशाला, परम कृपाला श्री कृष्णा॥ कंचनबेली रतिरसवेली, अति अलवेली श्री राधे। सब सुखसागर सब गुन आगर, रूप उजागर श्री कृष्णा॥ रमणीरम्या तरूतरतम्या, गुण आगम्या श्री राधे। धाम निवासी प्रभा प्रकाशी, सहज सुहासी श्री कृष्णा॥ शक्त्यहलादिनि अतिप्रियवादिनि, उरउन्मादिनि श्री राधे। अंग-अंग टोना सरस सलौना, सुभग सुठौना श्री कृष्णा॥ राधानामिनि ग

वृन्दावन शत लीला , धुवदास जु

श्री ध्रुवदास जी कृत बयालीस लीला से उद्घृत श्री वृन्दावन सत लीला प्रथम नाम श्री हरिवंश हित, रत रसना दिन रैन। प्रीति रीति तब पाइये ,अरु श्री वृन्दावन ऐन।।1।। चरण शरण श्री हरिवंश की,जब लगि आयौ नांहि। नव निकुन्ज नित माधुरी, क्यो परसै मन माहिं।।2।। वृन्दावन सत करन कौं, कीन्हों मन उत्साह। नवल राधिका कृपा बिनु , कैसे होत निवाह।।3।। यह आशा धरि चित्त में, कहत यथा मति मोर । वृन्दावन सुख रंग कौ, काहु न पायौ ओर।।4।। दुर्लभ दुर्घट सबन ते, वृन्दावन निज भौन। नवल राधिका कृपा बिनु कहिधौं पावै कौन।।5।। सबै अंग गुन हीन हीन हौं, ताको यत्न न कोई। एक कुशोरी कृपा ते, जो कछु होइ सो होइ।।6।। सोऊ कृपा अति सुगम नहिं, ताकौ कौन उपाव चरण शरण हरिवंश की, सहजहि बन्यौ बनाव ।।7।। हरिवंश चरण उर धरनि धरि,मन वच के विश्वास कुँवर कृपा ह्वै है तबहि, अरु वृन्दावन बास।।8।। प्रिया चरण बल जानि कै, बाढ्यौ हिये हुलास। तेई उर में आनि है , वृंदा विपिन प्रकाश।।9।। कुँवरि किशोरीलाडली,करुणानिध सुकुमारि । वरनो वृंदा बिपिन कौं, तिनके चरन सँभारि।।10।। हेममई अवनी सहज,रतन खचित बहु  रंग।।11।। वृन्दावन झलकन झमक,फुले नै

कहा करुँ बैकुंठ जाय ।

।।श्रीराधे।। कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं नंद, जहाँ नहीं यशोदा, जहाँ न गोपी ग्वालन गायें... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं जल जमुना को निर्मल, और नहीं कदम्ब की छाय.... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... परमानन्द प्रभु चतुर ग्वालिनी, ब्रजरज तज मेरी जाएँ बलाएँ... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... ये ब्रज की महिमा है कि सभी तीर्थ स्थल भी ब्रज में निवास करने को उत्सुक हुए थे एवं उन्होने श्री कृष्ण से ब्रज में निवास करने की इच्छा जताई। ब्रज की महिमा का वर्णन करना बहुत कठिन है, क्योंकि इसकी महिमा गाते-गाते ऋषि-मुनि भी तृप्त नहीं होते। भगवान श्री कृष्ण द्वारा वन गोचारण से ब्रज-रज का कण-कण कृष्णरूप हो गया है तभी तो समस्त भक्त जन यहाँ आते हैं और इस पावन रज को शिरोधार्य कर स्वयं को कृतार्थ करते हैं। रसखान ने ब्रज रज की महिमा बताते हुए कहा है :- "एक ब्रज रेणुका पै चिन्तामनि वार डारूँ" वास्तव में महिमामयी ब्रजमण्डल की कथा अकथनीय है क्योंकि यहाँ श्री ब्रह्मा जी, शिवजी, ऋषि-मुनि, देवता आदि तपस्या करते हैं। श्रीमद्भागवत के अनुसार श्री ब्रह्मा जी कहते हैं:- "भगवान मुझे इस धरात