Skip to main content

मृदुला 6

[4/18, 20:43] Mridula Fb: उनसे एक होने को मन । एक होना पर कैसा एक होना ....। उनके नेत्रों में मेरे नेत्र भरे हों , उनके अधरों में ही मेरे अधर समाये उनके स्पर्श में ही मेरा स्पर्श उनकी अनुभूति में ही मेरी अनुभूति हो उनकी मति में ही मेरी मति उनकी गति में ही मेरी गति ......॥ उनसे पूर्ण एकाकार ही हो रहूं ॥ ऐसा सोचते सोचते फिर लगे कि उनकी देह ही मेरी देह हो उनके समस्त अनुभव ही मेरे अनुभव हो ....॥ वो जो गुंज माल पहनें हैं वह कैसा सुख दे रही उन्हें फिर और आगे प्रगाढ़ कि उनके नेत्र मोहे देखें तो कैसा लग रहा उन्हें फिर उनके अधर  क्या सुख पाते ....। मेरे स्पर्श से क्या सुख  उन्हें । ऐसा उनसे एक होने पर ही तो पता चले न कि उनमें मैं वही बन रहूँ जब तो ....।फिर उनके हृदय की व्याकुलता से अपना ही नाम पुकारना प्यारी जू श्यामा जू स्वामिनी जू ....॥ कहाँ वे हैं और कहाँ मैं ये पता ही नही कौनसे वे कौनसी मैं पता ही नहीं दोनो में दोनो कहाँ पर पता ही नहीं .....।तो सोचा क्या अपना ही नाम अपने ही मुख से कोई क्या सोचेगा पर ये तो उनके हृदय की पुकार है लेकिन ये किसी को कैसै पता सो सब सोचे कि पागल हो गयी है कि प्रियतम की जगह अपना ही नाम पुकार रही ....। फिर और गहरा कि उनका विरह अनुभव हो रहा लग रहा कि जैसै रोम रोम जल रहा मेरा किसके वियोग में स्वयं मेरे अपने ही वियोग में ......ओह कितनी पीड़ा सहते वे मेरे लिये ॥ उनके विरानल को अनुभव कर जल रही मैं .....असहनीय है यह ॥ तत्क्षण उनके हृदय से लिपट ये विरहानल शान्त करूँ उनका ।सदा नेत्र सन्मुख ही बनी रहूँ । सदा संग  ही रहूँ उनके आलिंगित ही बस अंगो से अंग मिलाये .......कि विरहानल न झुलसाये मेरे श्याम को प्रियतम को .....॥
[4/18, 20:50] Mridula Fb: ये समझ नहीं पाती कि किस प्रकार व्यक्त करना चाहिये क्योंकि ये मेरे नहीं पर फिर भी मेरे है॥ बडे संकोच के साथ ये लिखा है क्योंकि किसकी अनुभूति है किस भाव से लिख रही समझ नहीं पाती आप न जाने क्या सोचो ॥ बस ये समझना कि इस देहधारी के हृदय में बैठ कोई उनकी प्यारी ही जता रही यह बस ॥ और मैं बिल्कुल अलग इससे ॥
[4/18, 21:13] Mridula Fb: ये दोनो इस तरह एक में एक है कि जो भी प्रियतम अनुभव करते मानो जैसे वे अपने चरण कमल धरा पर रखे तो वे क्या स्पर्श अनुभव करते वो अनुभव प्रिया जू के चरणो मे होता और प्रिया जू जैसै जब चरण धरें तो उनकी अनुभूति प्यारे को होती ॥ एसे ही इन दोनो की संपूर्ण स्थिती है परस्पर को ही अनुभव करते दोनो स्वयं को कदापि नहीं ॥ स्वयं को जानते ही नहीं परस्पर को ही स्वयं जानते पूर्ण रूप से ॥ परस्पर का सुख ही सुख परस्पर का विरह ही विरह अपना सब कुछ ही परस्पर ॥
[4/18, 21:18] Mridula Fb: यही कारण है कि जब प्यारे किसी अन्य गोपी का संग करते तो प्रिया उससे प्राप्त सुख पूरा पूरा अनुभव करती और प्रियतम के सुख की कमी को जान व्याकुल हो विरहानल में जलती जो गीत गोविंद मे वर्णित विरह है क्योंकि अन्यों से प्यारे को उतना सुख नहीं ॥ तो वस्तुतः प्यारे के सुख का अभाव हा श्री प्रिया की  विरह पीड़ा है
[4/18, 21:19] Mridula Fb: जैसै संसार में हम स्वयं को अनुभव करते न वैसै वे दोनो परस्पर को ही अनुभव करते
[4/18, 21:19] Mridula Fb: पूरा पूरा

Comments

Popular posts from this blog

युगल स्तुति

॥ युगल स्तुति ॥ जय राधे जय राधे राधे, जय राधे जय श्री राधे। जय कृष्णा जय कृष्णा कृष्णा, जय कृष्णा जय श्री कृष्णा॥ श्यामा गौरी नित्य किशोरी, प्रीतम जोरी श्री राधे। रसिक रसिलौ छैल छबीलौ, गुण गर्बीलौ श्री कृष्णा॥ रासविहारिनि रसविस्तारिनि, प्रिय उर धारिनि श्री राधे। नव-नवरंगी नवल त्रिभंगी, श्याम सुअंगी श्री कृष्णा॥ प्राण पियारी रूप उजियारी, अति सुकुमारी श्री राधे। कीरतिवन्ता कामिनीकन्ता, श्री भगवन्ता श्री कृष्णा॥ शोभा श्रेणी मोहा मैनी, कोकिल वैनी श्री राधे। नैन मनोहर महामोदकर, सुन्दरवरतर श्री कृष्णा॥ चन्दावदनी वृन्दारदनी, शोभासदनी श्री राधे। परम उदारा प्रभा अपारा, अति सुकुमारा श्री कृष्णा॥ हंसा गमनी राजत रमनी, क्रीड़ा कमनी श्री राधे। रूप रसाला नयन विशाला, परम कृपाला श्री कृष्णा॥ कंचनबेली रतिरसवेली, अति अलवेली श्री राधे। सब सुखसागर सब गुन आगर, रूप उजागर श्री कृष्णा॥ रमणीरम्या तरूतरतम्या, गुण आगम्या श्री राधे। धाम निवासी प्रभा प्रकाशी, सहज सुहासी श्री कृष्णा॥ शक्त्यहलादिनि अतिप्रियवादिनि, उरउन्मादिनि श्री राधे। अंग-अंग टोना सरस सलौना, सुभग सुठौना श्री कृष्णा॥ राधानामिनि ग

वृन्दावन शत लीला , धुवदास जु

श्री ध्रुवदास जी कृत बयालीस लीला से उद्घृत श्री वृन्दावन सत लीला प्रथम नाम श्री हरिवंश हित, रत रसना दिन रैन। प्रीति रीति तब पाइये ,अरु श्री वृन्दावन ऐन।।1।। चरण शरण श्री हरिवंश की,जब लगि आयौ नांहि। नव निकुन्ज नित माधुरी, क्यो परसै मन माहिं।।2।। वृन्दावन सत करन कौं, कीन्हों मन उत्साह। नवल राधिका कृपा बिनु , कैसे होत निवाह।।3।। यह आशा धरि चित्त में, कहत यथा मति मोर । वृन्दावन सुख रंग कौ, काहु न पायौ ओर।।4।। दुर्लभ दुर्घट सबन ते, वृन्दावन निज भौन। नवल राधिका कृपा बिनु कहिधौं पावै कौन।।5।। सबै अंग गुन हीन हीन हौं, ताको यत्न न कोई। एक कुशोरी कृपा ते, जो कछु होइ सो होइ।।6।। सोऊ कृपा अति सुगम नहिं, ताकौ कौन उपाव चरण शरण हरिवंश की, सहजहि बन्यौ बनाव ।।7।। हरिवंश चरण उर धरनि धरि,मन वच के विश्वास कुँवर कृपा ह्वै है तबहि, अरु वृन्दावन बास।।8।। प्रिया चरण बल जानि कै, बाढ्यौ हिये हुलास। तेई उर में आनि है , वृंदा विपिन प्रकाश।।9।। कुँवरि किशोरीलाडली,करुणानिध सुकुमारि । वरनो वृंदा बिपिन कौं, तिनके चरन सँभारि।।10।। हेममई अवनी सहज,रतन खचित बहु  रंग।।11।। वृन्दावन झलकन झमक,फुले नै

कहा करुँ बैकुंठ जाय ।

।।श्रीराधे।। कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं नंद, जहाँ नहीं यशोदा, जहाँ न गोपी ग्वालन गायें... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं जल जमुना को निर्मल, और नहीं कदम्ब की छाय.... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... परमानन्द प्रभु चतुर ग्वालिनी, ब्रजरज तज मेरी जाएँ बलाएँ... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... ये ब्रज की महिमा है कि सभी तीर्थ स्थल भी ब्रज में निवास करने को उत्सुक हुए थे एवं उन्होने श्री कृष्ण से ब्रज में निवास करने की इच्छा जताई। ब्रज की महिमा का वर्णन करना बहुत कठिन है, क्योंकि इसकी महिमा गाते-गाते ऋषि-मुनि भी तृप्त नहीं होते। भगवान श्री कृष्ण द्वारा वन गोचारण से ब्रज-रज का कण-कण कृष्णरूप हो गया है तभी तो समस्त भक्त जन यहाँ आते हैं और इस पावन रज को शिरोधार्य कर स्वयं को कृतार्थ करते हैं। रसखान ने ब्रज रज की महिमा बताते हुए कहा है :- "एक ब्रज रेणुका पै चिन्तामनि वार डारूँ" वास्तव में महिमामयी ब्रजमण्डल की कथा अकथनीय है क्योंकि यहाँ श्री ब्रह्मा जी, शिवजी, ऋषि-मुनि, देवता आदि तपस्या करते हैं। श्रीमद्भागवत के अनुसार श्री ब्रह्मा जी कहते हैं:- "भगवान मुझे इस धरात