Skip to main content

र से रस , 24 , संगिनी जु

!! अप्रतिम सुखसार प्रतीक्षा !!

क्या हुआ जो नहीं मिले पर सदा मिले तो हैं ना।देहाध्यास भूल प्राण तन से छूटकर जब आत्मा परमात्मा का मानसिक मिलन हो चुका तो देह के कहीं भी होने से कहाँ फर्क पड़ता है।प्रेम में रंजिशें रिवायतें कहाँ।हाँ !रह जाती है तो केवल प्रतीक्षा।प्रतीक्षा भी शिकवे शिकायतों से परे की अवस्था प्रेम में।जिसमें एक रस है एक व्याकुलता कि लम्बे इंतजार के बाद जो मिलन होगा उसमें बिछुड़ना ना होगा।प्रतीक्षा में एक टीस झन्कार बन आस बन उठती कि यह दूरी क्यों ?केवल प्रेम में गहराने के लिए।सदा गहराते रहने के लिए।इतना गहराना कि प्रतीक्षा भी मधुर झन्कार बन भीतर नाद का रूप ले लेती है।प्रतीक्षा में भी गहन रस क्यों ?क्यों कि जिनकी प्रतीक्षा है जिनसे मिलन की आस बंधी है प्राणों में वो यूँ बिन मिले छूटेंगे भी नहीं अपितु प्रेम तृषा को बढ़ाते गहराते रहेंगे।प्रतीक्षा करते देह का श्रृंगार होने लगता है।हृदय मंदिर में प्रियतम की प्राण प्रतिष्ठा जो हो चुकी।अब देह वृंदावन और हृदय निकुंज हो चुका।पल पल की प्रतीक्षा में प्रियतम के लिए सजना संवरना अनवरत चलता रहता है।मन मस्तिष्क सबमें से विकारों व विचारों को श्रद्धांजलि देती रहती यह प्रतीक्षा जो दीपक की लौ सी प्रकाशित होती और अंधेरों को चीरती हुई प्रियालाल जु की अप्रतिम छवि को नेत्रों से निहारते रहने के लिए पल पल पिघलती रहती।प्रतीक्षा रूपी झन्कार जिसमें सब धुल जाता और अंतर्मन में सुनाई देती मधुर नाममाला 'प्रिया''प्रियतम' 'प्रिया''प्रियतम''प्रिया''प्रियतम''प्रिया''प्रियतम''प्रिया''प्रियतम''प्रिया''प्रियतम'मिसरी जैसे कानों में घुलती अधरों से खुसफुसाती रोम रोम में थिरकती सिहरन कंपन बन रंगों में बहती प्रतीक्षा। इस झन्कार में और सब ध्वनियाँ क्षुब्ध होती दम तोड़ देतीं और प्रेम गहराने से मिलन की आस सच होने की प्यास प्रतीक्षा को भी मधुरातिमधुर बना बुदबुदाती गुदगुदाती सी रहती कि अब तब उस पल क्षण क्षण में वही।
हे प्रिया हे प्रियतम !!
मुझे इस प्रतीक्षण प्रेम की
"र"से रस झन्कार कर दो
जो तुम तक ना आ सके
उनके जीने की आस कर दो
तुम जो कहाँ दो तो
प्रतीक्षा में भी झन्कार बन
तुमसे मिलन की प्यास बन
गीत मधुर नाम धुन बन
हृदय मंदिर में बुदबुदाती रहूँ  !!

Comments

Popular posts from this blog

युगल स्तुति

॥ युगल स्तुति ॥ जय राधे जय राधे राधे, जय राधे जय श्री राधे। जय कृष्णा जय कृष्णा कृष्णा, जय कृष्णा जय श्री कृष्णा॥ श्यामा गौरी नित्य किशोरी, प्रीतम जोरी श्री राधे। रसिक रसिलौ छैल छबीलौ, गुण गर्बीलौ श्री कृष्णा॥ रासविहारिनि रसविस्तारिनि, प्रिय उर धारिनि श्री राधे। नव-नवरंगी नवल त्रिभंगी, श्याम सुअंगी श्री कृष्णा॥ प्राण पियारी रूप उजियारी, अति सुकुमारी श्री राधे। कीरतिवन्ता कामिनीकन्ता, श्री भगवन्ता श्री कृष्णा॥ शोभा श्रेणी मोहा मैनी, कोकिल वैनी श्री राधे। नैन मनोहर महामोदकर, सुन्दरवरतर श्री कृष्णा॥ चन्दावदनी वृन्दारदनी, शोभासदनी श्री राधे। परम उदारा प्रभा अपारा, अति सुकुमारा श्री कृष्णा॥ हंसा गमनी राजत रमनी, क्रीड़ा कमनी श्री राधे। रूप रसाला नयन विशाला, परम कृपाला श्री कृष्णा॥ कंचनबेली रतिरसवेली, अति अलवेली श्री राधे। सब सुखसागर सब गुन आगर, रूप उजागर श्री कृष्णा॥ रमणीरम्या तरूतरतम्या, गुण आगम्या श्री राधे। धाम निवासी प्रभा प्रकाशी, सहज सुहासी श्री कृष्णा॥ शक्त्यहलादिनि अतिप्रियवादिनि, उरउन्मादिनि श्री राधे। अंग-अंग टोना सरस सलौना, सुभग सुठौना श्री कृष्णा॥ राधानामिनि ग

वृन्दावन शत लीला , धुवदास जु

श्री ध्रुवदास जी कृत बयालीस लीला से उद्घृत श्री वृन्दावन सत लीला प्रथम नाम श्री हरिवंश हित, रत रसना दिन रैन। प्रीति रीति तब पाइये ,अरु श्री वृन्दावन ऐन।।1।। चरण शरण श्री हरिवंश की,जब लगि आयौ नांहि। नव निकुन्ज नित माधुरी, क्यो परसै मन माहिं।।2।। वृन्दावन सत करन कौं, कीन्हों मन उत्साह। नवल राधिका कृपा बिनु , कैसे होत निवाह।।3।। यह आशा धरि चित्त में, कहत यथा मति मोर । वृन्दावन सुख रंग कौ, काहु न पायौ ओर।।4।। दुर्लभ दुर्घट सबन ते, वृन्दावन निज भौन। नवल राधिका कृपा बिनु कहिधौं पावै कौन।।5।। सबै अंग गुन हीन हीन हौं, ताको यत्न न कोई। एक कुशोरी कृपा ते, जो कछु होइ सो होइ।।6।। सोऊ कृपा अति सुगम नहिं, ताकौ कौन उपाव चरण शरण हरिवंश की, सहजहि बन्यौ बनाव ।।7।। हरिवंश चरण उर धरनि धरि,मन वच के विश्वास कुँवर कृपा ह्वै है तबहि, अरु वृन्दावन बास।।8।। प्रिया चरण बल जानि कै, बाढ्यौ हिये हुलास। तेई उर में आनि है , वृंदा विपिन प्रकाश।।9।। कुँवरि किशोरीलाडली,करुणानिध सुकुमारि । वरनो वृंदा बिपिन कौं, तिनके चरन सँभारि।।10।। हेममई अवनी सहज,रतन खचित बहु  रंग।।11।। वृन्दावन झलकन झमक,फुले नै

कहा करुँ बैकुंठ जाय ।

।।श्रीराधे।। कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं नंद, जहाँ नहीं यशोदा, जहाँ न गोपी ग्वालन गायें... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं जल जमुना को निर्मल, और नहीं कदम्ब की छाय.... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... परमानन्द प्रभु चतुर ग्वालिनी, ब्रजरज तज मेरी जाएँ बलाएँ... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... ये ब्रज की महिमा है कि सभी तीर्थ स्थल भी ब्रज में निवास करने को उत्सुक हुए थे एवं उन्होने श्री कृष्ण से ब्रज में निवास करने की इच्छा जताई। ब्रज की महिमा का वर्णन करना बहुत कठिन है, क्योंकि इसकी महिमा गाते-गाते ऋषि-मुनि भी तृप्त नहीं होते। भगवान श्री कृष्ण द्वारा वन गोचारण से ब्रज-रज का कण-कण कृष्णरूप हो गया है तभी तो समस्त भक्त जन यहाँ आते हैं और इस पावन रज को शिरोधार्य कर स्वयं को कृतार्थ करते हैं। रसखान ने ब्रज रज की महिमा बताते हुए कहा है :- "एक ब्रज रेणुका पै चिन्तामनि वार डारूँ" वास्तव में महिमामयी ब्रजमण्डल की कथा अकथनीय है क्योंकि यहाँ श्री ब्रह्मा जी, शिवजी, ऋषि-मुनि, देवता आदि तपस्या करते हैं। श्रीमद्भागवत के अनुसार श्री ब्रह्मा जी कहते हैं:- "भगवान मुझे इस धरात