Skip to main content

श्री राधा कदा करिष्यसीह मां कृपाकटाक्ष , मृदुला

श्री राधा
कदा करिष्यसीह मां कृपाकटाक्ष भाजनम्

कैसै हैं श्री प्रिया के श्यामसुन्दर ॥।हमारे भी कहा जा सकता था पर हमारे श्यामसुन्दर को तो हम अपने प्रेम रहित भाव रिक्त हृदय से ही देखते न तो वे हमें वैसै कैसै दीखेंगे जैसै वे वास्तव में हैं । वे वास्तव में कैसै हैं ये तो केवल श्री प्रिया ही जानतीं ॥ उन्हीं के आश्रय से यत्किंचित भाव हृदय भाव नेत्रों से उन्हें निरख पावें तो कुछ हृदय में उतरे कि कैसै हैं वे ॥ श्री प्रिया के हृदय की प्राणों की परम निधि हैं वे ॥ कितने सुकोमल कितने सुकुमार कितने निर्दोष ॥ हम जीवों के पास तो ऐसी कोई वस्तु ही नहीं जिससे हम उस लावण्य सार सिंधु को स्पर्श भी कर पावे ॥ केवल श्री किशोरी ही जीव पर अनुग्रह करें तो वह भाव प्राप्त हो पाता जो श्यामसुन्दर को वास्तव में निरखने की भी पात्रता पाता ॥ तब अनुभव होता आह कितने सुकोमल हैं ये नवघनसुंदर ,स्पर्श को भी भय लागे कि नेक सो कष्ट न हो जावे इन प्राण रत्न  को ॥ ये तो अतिशय भोले हैं कि किसी के भी पास चले जाते हैं देखते ही नहीं कि क्या इन्हें सहेज पाने की पात्रता है भी या नहीं फिर कौन रखता इनका ध्यान ॥ इनका ध्यान वहीं रखती जिनकी जीवन प्राण महामणि हैं ये भुवनसुंदर ॥।इसी से तो समस्त जीवों को प्रेम दान करने हेतु तत्पर वे प्रेम की अधिष्ठात्री  श्री राधिका ॥ कि जीव जो सदा से विरहित अपने प्यारे से ,वह पा सके सहेज सके संभाल सके उन कोटि कोटि प्राण कोमल नीलमणि को ॥ संसार में भी एक तुच्छ से रत्न को सहेजने हेतु डिबिया में मखमल की परत लगायी जाती कि रत्न पर कोई खरोंच न पड जावे तो जो महा लावण्य को सार है किशोरी के अनन्त कोटि महाप्राणों की कोर हैं उनकी जीवन निधि हैं उनके हृदय को सुकोमल पुष्प है उनके सम्पूर्ण आत्म का सारभूत मुक्ता है उसे किसी को यूं ही दे देवेंगी क्या वे ॥ पर देती वे सभी कृष्ण आकांक्षी जीवों को देती पर पहले देती पात्रता कि वे हृदय में सहेज पावें उनकी हृदयमणि को ॥ तो पात्रता क्या है वे स्वयं ही तो पात्रता हैं ॥ हाँ वे प्रेम स्वरूपिणी महाभावसिंधु प्रेमोदधि श्री राधिका ही तो भाव को दान कर अर्थात् स्वयं का दान कर निज प्रियतम के स्वागत को पधारतीं ॥ वे ही तो जीव हृदय में स्वयं प्रकट होकर अपने प्यारे को प्रेम से सहेजती हैं ॥ जीव कहाँ प्रेम कर पाता है प्रेम तो वही करतीं हैं जो प्रेम स्वरूप हैं ॥ यही तो परम अनुग्रह है उन परम करुणामयी का हम प्रेम विहीन जीवों पर कि हमारे हृदयों में अपने अंश से प्रकट हो हमें हमारे जनम जनम के परम प्रेमास्पद से हमारा शाश्वत मिलन सौभाग्य प्रदान करतीं हैं ॥ वे अपार कृपा स्वरूपिणी सदा कृपा करें हम पर कि पात्रता प्रदान करें हमें कृष्ण प्राप्ति की ॥
ये तो सदा रहता है वां में । ये हृदय एक मंजूषा है जिसमें अतिशय कोमल सुकुमार मेरे प्रियतम श्यामसुन्दर संजो कर रहे है ॥ऐसा रत्न जो बाहर से लाकर नहीं पधराया वरन हृदय सार रस से ही बनो है तो अनन्य ममत्व उनमें ॥ जिस प्रकार सीपी के हृदय रस  से मोती बने है और वही उसका प्राण भी वैसै ही प्रिया हृदय सार तत्व से मनमोहन ॥।
।। जयजय श्यामाश्याम जी ।।

Comments

Popular posts from this blog

युगल स्तुति

॥ युगल स्तुति ॥ जय राधे जय राधे राधे, जय राधे जय श्री राधे। जय कृष्णा जय कृष्णा कृष्णा, जय कृष्णा जय श्री कृष्णा॥ श्यामा गौरी नित्य किशोरी, प्रीतम जोरी श्री राधे। रसिक रसिलौ छैल छबीलौ, गुण गर्बीलौ श्री कृष्णा॥ रासविहारिनि रसविस्तारिनि, प्रिय उर धारिनि श्री राधे। नव-नवरंगी नवल त्रिभंगी, श्याम सुअंगी श्री कृष्णा॥ प्राण पियारी रूप उजियारी, अति सुकुमारी श्री राधे। कीरतिवन्ता कामिनीकन्ता, श्री भगवन्ता श्री कृष्णा॥ शोभा श्रेणी मोहा मैनी, कोकिल वैनी श्री राधे। नैन मनोहर महामोदकर, सुन्दरवरतर श्री कृष्णा॥ चन्दावदनी वृन्दारदनी, शोभासदनी श्री राधे। परम उदारा प्रभा अपारा, अति सुकुमारा श्री कृष्णा॥ हंसा गमनी राजत रमनी, क्रीड़ा कमनी श्री राधे। रूप रसाला नयन विशाला, परम कृपाला श्री कृष्णा॥ कंचनबेली रतिरसवेली, अति अलवेली श्री राधे। सब सुखसागर सब गुन आगर, रूप उजागर श्री कृष्णा॥ रमणीरम्या तरूतरतम्या, गुण आगम्या श्री राधे। धाम निवासी प्रभा प्रकाशी, सहज सुहासी श्री कृष्णा॥ शक्त्यहलादिनि अतिप्रियवादिनि, उरउन्मादिनि श्री राधे। अंग-अंग टोना सरस सलौना, सुभग सुठौना श्री कृष्णा॥ राधानामिनि ग

वृन्दावन शत लीला , धुवदास जु

श्री ध्रुवदास जी कृत बयालीस लीला से उद्घृत श्री वृन्दावन सत लीला प्रथम नाम श्री हरिवंश हित, रत रसना दिन रैन। प्रीति रीति तब पाइये ,अरु श्री वृन्दावन ऐन।।1।। चरण शरण श्री हरिवंश की,जब लगि आयौ नांहि। नव निकुन्ज नित माधुरी, क्यो परसै मन माहिं।।2।। वृन्दावन सत करन कौं, कीन्हों मन उत्साह। नवल राधिका कृपा बिनु , कैसे होत निवाह।।3।। यह आशा धरि चित्त में, कहत यथा मति मोर । वृन्दावन सुख रंग कौ, काहु न पायौ ओर।।4।। दुर्लभ दुर्घट सबन ते, वृन्दावन निज भौन। नवल राधिका कृपा बिनु कहिधौं पावै कौन।।5।। सबै अंग गुन हीन हीन हौं, ताको यत्न न कोई। एक कुशोरी कृपा ते, जो कछु होइ सो होइ।।6।। सोऊ कृपा अति सुगम नहिं, ताकौ कौन उपाव चरण शरण हरिवंश की, सहजहि बन्यौ बनाव ।।7।। हरिवंश चरण उर धरनि धरि,मन वच के विश्वास कुँवर कृपा ह्वै है तबहि, अरु वृन्दावन बास।।8।। प्रिया चरण बल जानि कै, बाढ्यौ हिये हुलास। तेई उर में आनि है , वृंदा विपिन प्रकाश।।9।। कुँवरि किशोरीलाडली,करुणानिध सुकुमारि । वरनो वृंदा बिपिन कौं, तिनके चरन सँभारि।।10।। हेममई अवनी सहज,रतन खचित बहु  रंग।।11।। वृन्दावन झलकन झमक,फुले नै

कहा करुँ बैकुंठ जाय ।

।।श्रीराधे।। कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं नंद, जहाँ नहीं यशोदा, जहाँ न गोपी ग्वालन गायें... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं जल जमुना को निर्मल, और नहीं कदम्ब की छाय.... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... परमानन्द प्रभु चतुर ग्वालिनी, ब्रजरज तज मेरी जाएँ बलाएँ... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... ये ब्रज की महिमा है कि सभी तीर्थ स्थल भी ब्रज में निवास करने को उत्सुक हुए थे एवं उन्होने श्री कृष्ण से ब्रज में निवास करने की इच्छा जताई। ब्रज की महिमा का वर्णन करना बहुत कठिन है, क्योंकि इसकी महिमा गाते-गाते ऋषि-मुनि भी तृप्त नहीं होते। भगवान श्री कृष्ण द्वारा वन गोचारण से ब्रज-रज का कण-कण कृष्णरूप हो गया है तभी तो समस्त भक्त जन यहाँ आते हैं और इस पावन रज को शिरोधार्य कर स्वयं को कृतार्थ करते हैं। रसखान ने ब्रज रज की महिमा बताते हुए कहा है :- "एक ब्रज रेणुका पै चिन्तामनि वार डारूँ" वास्तव में महिमामयी ब्रजमण्डल की कथा अकथनीय है क्योंकि यहाँ श्री ब्रह्मा जी, शिवजी, ऋषि-मुनि, देवता आदि तपस्या करते हैं। श्रीमद्भागवत के अनुसार श्री ब्रह्मा जी कहते हैं:- "भगवान मुझे इस धरात