Skip to main content

राधा जी के १६ नाम

श्रीराधारानी जी के सोलह प्रधान नाम

ब्रह्म वैवर्त पुराण में नारद जी द्वारा वर्णित श्रीराधारानी जी के षोडश प्रधान नाम इस प्रकार है -

राधा , रासेश्वरी, रासवासिनी, रसिकेश्वरी, कृष्णप्राणाधिका, कृष्णप्रिया, कृष्णस्वरूपिणी , कृष्णवामाङ्गसम्भूता परमान्दरूपिणी, कृष्णा, वृन्दावनी, वृन्दा, वृन्दावनविनोदिनी , चन्द्रावली, चन्द्रकान्ता, शतचन्द्रप्रभानना,

१. राधा - राधेत्येवं च संसिद्धौ राकारो दानवाचकः स्वयं निर्वाणदात्री या सा राधा परिकीर्तिता

-- 'रा' अर्थात् स्वयंसिद्ध निर्वाण तथा 'धा' अर्थात दान करने वाली जो है वो है 'राधा'

२. रासेश्वरी - रासेसेश्वरस्य पत्नीयं तेन रासेश्वरी स्मृता

--रासेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की अर्धागिंनी 'रासेश्वरी'

३. रासवासिनी - रासे च वासो यस्याश्च तेन सा रासवासिनी

दिव्य महारास-मण्डल के जिनका नित्य निवास है वो है 'रासवासिनी'

४. रसिकेश्वरी - सर्वासां रसिकानां च देवीनामीश्वरी परा प्रवदन्ति पुरा सन्तस्तेन तां रसिकेश्वरीम्

समस्त भगवद्स्वरूपो के उपासको में सर्वोत्तम श्रेणी होती है 'रसिक', उन समस्त रसिको की सर्वस्व प्राणाधिक इष्ट/स्वामिनी 'रसिकेश्वरी'

५. कृष्णप्राणाधिका -प्राणाधिका प्रेयसी सा कृष्णस्य परमात्मनः कृष्णप्राणाधिका सा च कृष्णेन परिकीर्तिता

--सर्वतंत्र परम स्वतंत्र षड्गुणैश्वर्य परिपूर्णतम भगवान श्रीकृष्ण को प्राणो से अधिक प्रिय 'कृष्णप्राणाधिका'

६. कृष्णप्रिया -कृष्णास्यातिप्रिया कान्ता कृष्णो वास्याः प्रियः सदा सर्वैर्देवगणैरुक्ता तेन कृष्णप्रिया स्मृता

-- --सर्वतंत्र परम स्वतंत्र षड्गुणैश्वर्य परिपूर्णतम भगवान श्रीकृष्ण की प्रियाओ में सर्वोत्तम 'कृष्णप्रिया'

७. कृष्णस्वरूपिणी -कृष्णरूपं संनिधातुं या शक्ता चावलीलया सर्वांशैः कृष्णसदृशी तेन कृष्णस्वरूपिणी

-- --सर्वतंत्र परम स्वतंत्र षड्गुणैश्वर्य परिपूर्णतम भगवान श्रीकृष्ण से नित्य अभिन्न स्वरूपा 'कृष्णस्वरूपिणी'

८. कृष्णवामाङ्गसम्भूता -वामाङ्गार्धेन कृष्णस्य या सम्भूता परा सती कृष्णवामाङ्गसम्भूता तेन कृष्णेन कीर्तिता

-- --सर्वतंत्र परम स्वतंत्र षड्गुणैश्वर्य परिपूर्णतम भगवान श्रीकृष्ण के वामांग (बाईं ओर) में नित्य विराजमान रहने वाली 'कृष्णवामांगसम्भूता'

९. परमान्दरूपिणी - परमानन्दराशिश्च स्वयं मूर्तिमती सती श्रुतिभिः कीर्तिता तेन परमानन्दरूपिणी

--अनंत अपरिमेय अपौरूषेय नित्य वर्धमान दिव्यातिदिव्य परमानंद/प्रेमानंद की मूर्तिमती स्वरूपा 'परमानंदस्वरूपिणी'

१०.कृष्णा -कृषिर्मोक्षार्थवचनो न एतोत्कृष्टवाचकःआकारो दातृवचनस्तेन कृष्णा प्रकीर्तिता

--'कृष्ण' अर्थात् मोक्ष 'आ' अर्थ देने वाली; 'कृष्णा'

११. वृन्दावनी -अस्ति वृन्दावनं यस्यास्तेन वृन्दावनी स्मृता वृन्दावनस्याधिदेवी तेन वाथ प्रकीर्तिता

--दिव्य 'वृंदावन' की अधीश्वरी

१२. वृन्दा -सङ्घःसखीनां वृन्दः स्यादकारोऽप्यस्तिवाचकः सखिवृन्दोऽस्ति यस्याश्च सा वृन्दा परिकीर्तिता

--ब्रजगोपियो के वृंद/यूथ की स्वामिनी 'वृंदा'

१३. वृन्दावनविनोदिनी -वृन्दावने विनोदश्च सोऽस्या ह्यस्ति च तत्र वै वेदा वदन्ति तां तेन वृन्दावनविनोदिनीम

--वृंदावन धाम की समस्त लीलाओ/विनोद को प्रकट करने वाली 'वृंदावनविनोदिनी'

१४. चन्द्रावली -नखचन्द्रावली वक्त्रचन्द्रोऽस्ति यत्र संततम् तेन चन्द्रवली सा च कृष्णेन परिकीर्तिता

जिनके हाथो तथा चरणो के नाखूनो की अवलि/पंक्ति से अनंत चंद्रमाओ के शीतल तेज को तिरस्कृत करने वाली ज्योति सदा निःसृत होती रहती है वो 'चंद्रावली'

१५. चन्द्रकान्ता -कान्तिरस्ति चन्द्रतुल्या सदा यस्या दिवानिशम् सा चन्द्रकान्ता हर्षेण हरिणा परिकीर्तिता

--जिनके परम दिव्य चिन्मय श्रीअंगो की कान्ति अनंत चंद्रमाओ की कांति को तिरस्कृत करती है लो 'चंद्रकांता'

१६.शतचन्द्रप्रभानना -शरच्चन्द्रप्रभा यस्स्याश्चाननेऽस्ति दिवानिशम् मुनिना कीर्तीता तेन शरच्चन्द्रप्रभानना

--जिनके दिव्य श्रीमुखकमल की कांति करोड़ो चंद्रमाओ की प्रभा/कांति को भी लज्जित करती है वो 'शत्चंद्रप्रभानना'

★★जय जय श्रीराधे★★

Comments

Popular posts from this blog

युगल स्तुति

॥ युगल स्तुति ॥ जय राधे जय राधे राधे, जय राधे जय श्री राधे। जय कृष्णा जय कृष्णा कृष्णा, जय कृष्णा जय श्री कृष्णा॥ श्यामा गौरी नित्य किशोरी, प्रीतम जोरी श्री राधे। रसिक रसिलौ छैल छबीलौ, गुण गर्बीलौ श्री कृष्णा॥ रासविहारिनि रसविस्तारिनि, प्रिय उर धारिनि श्री राधे। नव-नवरंगी नवल त्रिभंगी, श्याम सुअंगी श्री कृष्णा॥ प्राण पियारी रूप उजियारी, अति सुकुमारी श्री राधे। कीरतिवन्ता कामिनीकन्ता, श्री भगवन्ता श्री कृष्णा॥ शोभा श्रेणी मोहा मैनी, कोकिल वैनी श्री राधे। नैन मनोहर महामोदकर, सुन्दरवरतर श्री कृष्णा॥ चन्दावदनी वृन्दारदनी, शोभासदनी श्री राधे। परम उदारा प्रभा अपारा, अति सुकुमारा श्री कृष्णा॥ हंसा गमनी राजत रमनी, क्रीड़ा कमनी श्री राधे। रूप रसाला नयन विशाला, परम कृपाला श्री कृष्णा॥ कंचनबेली रतिरसवेली, अति अलवेली श्री राधे। सब सुखसागर सब गुन आगर, रूप उजागर श्री कृष्णा॥ रमणीरम्या तरूतरतम्या, गुण आगम्या श्री राधे। धाम निवासी प्रभा प्रकाशी, सहज सुहासी श्री कृष्णा॥ शक्त्यहलादिनि अतिप्रियवादिनि, उरउन्मादिनि श्री राधे। अंग-अंग टोना सरस सलौना, सुभग सुठौना श्री कृष्णा॥ राधानामिनि ग

वृन्दावन शत लीला , धुवदास जु

श्री ध्रुवदास जी कृत बयालीस लीला से उद्घृत श्री वृन्दावन सत लीला प्रथम नाम श्री हरिवंश हित, रत रसना दिन रैन। प्रीति रीति तब पाइये ,अरु श्री वृन्दावन ऐन।।1।। चरण शरण श्री हरिवंश की,जब लगि आयौ नांहि। नव निकुन्ज नित माधुरी, क्यो परसै मन माहिं।।2।। वृन्दावन सत करन कौं, कीन्हों मन उत्साह। नवल राधिका कृपा बिनु , कैसे होत निवाह।।3।। यह आशा धरि चित्त में, कहत यथा मति मोर । वृन्दावन सुख रंग कौ, काहु न पायौ ओर।।4।। दुर्लभ दुर्घट सबन ते, वृन्दावन निज भौन। नवल राधिका कृपा बिनु कहिधौं पावै कौन।।5।। सबै अंग गुन हीन हीन हौं, ताको यत्न न कोई। एक कुशोरी कृपा ते, जो कछु होइ सो होइ।।6।। सोऊ कृपा अति सुगम नहिं, ताकौ कौन उपाव चरण शरण हरिवंश की, सहजहि बन्यौ बनाव ।।7।। हरिवंश चरण उर धरनि धरि,मन वच के विश्वास कुँवर कृपा ह्वै है तबहि, अरु वृन्दावन बास।।8।। प्रिया चरण बल जानि कै, बाढ्यौ हिये हुलास। तेई उर में आनि है , वृंदा विपिन प्रकाश।।9।। कुँवरि किशोरीलाडली,करुणानिध सुकुमारि । वरनो वृंदा बिपिन कौं, तिनके चरन सँभारि।।10।। हेममई अवनी सहज,रतन खचित बहु  रंग।।11।। वृन्दावन झलकन झमक,फुले नै

कहा करुँ बैकुंठ जाय ।

।।श्रीराधे।। कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं नंद, जहाँ नहीं यशोदा, जहाँ न गोपी ग्वालन गायें... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं जल जमुना को निर्मल, और नहीं कदम्ब की छाय.... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... परमानन्द प्रभु चतुर ग्वालिनी, ब्रजरज तज मेरी जाएँ बलाएँ... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... ये ब्रज की महिमा है कि सभी तीर्थ स्थल भी ब्रज में निवास करने को उत्सुक हुए थे एवं उन्होने श्री कृष्ण से ब्रज में निवास करने की इच्छा जताई। ब्रज की महिमा का वर्णन करना बहुत कठिन है, क्योंकि इसकी महिमा गाते-गाते ऋषि-मुनि भी तृप्त नहीं होते। भगवान श्री कृष्ण द्वारा वन गोचारण से ब्रज-रज का कण-कण कृष्णरूप हो गया है तभी तो समस्त भक्त जन यहाँ आते हैं और इस पावन रज को शिरोधार्य कर स्वयं को कृतार्थ करते हैं। रसखान ने ब्रज रज की महिमा बताते हुए कहा है :- "एक ब्रज रेणुका पै चिन्तामनि वार डारूँ" वास्तव में महिमामयी ब्रजमण्डल की कथा अकथनीय है क्योंकि यहाँ श्री ब्रह्मा जी, शिवजी, ऋषि-मुनि, देवता आदि तपस्या करते हैं। श्रीमद्भागवत के अनुसार श्री ब्रह्मा जी कहते हैं:- "भगवान मुझे इस धरात