Skip to main content

मोरकुटी युगल रस लीला 20 , संगिनी जु

मोरकुटी युगल लीलारस-20

जय जय श्यामाश्याम  !!
मोरकुटी की पवित्र भजन स्थली पर श्यामा श्यामसुंदर जु झूलन रसक्रीड़ा में निमग्न हंस जोड़े का प्रेमगीत सुन रहे हैं।प्रकृति इस तमाम रस में नहाई हुई सुंदर कोमल प्रेम भावों में डूबती जा रही है आज जैसे नित्य नवक्रीड़ा में डूबे श्यामा श्यामसुंदर जु अति प्रसन्नचित्त हुए पहली बार कोई रसक्रीड़ा कर रहे हों।धरा अम्बर प्राकृत अप्राकृत आज एकरंग में रंगे रसान्नद हुए खिलाखिला उठे हैं।श्रीनिकुंज का कण कण महक रहा है।नित्य नव लीला धारी युगल नित्य नव रंगों में र॔गे रचे दिव्य रसप्रवाह कर रहे हैं।समग्र सृष्टि का एक भी कण अछूता नहीं इस रस से।

        ऐसे दिव्यातिदिव्य रस में पगे हिमकण से रजकण में तब्दील हो चुका वह भ्रमरी के नेत्र से बहा अश्रु रसस्कित हुआ धरा में अणु रूप अंकुरित हो उठा है।धरा की नृत्य क्रीड़ा में हो रहीं नृत्य धमनियों से यह रज अणु तीव्रता से कीचड़ से उठ कर एक महकते कमल पुष्प की कली में निर्मित हो चुका है।श्यामा श्यामसुंदर जु की रसमहक से छू कर बहा यह अश्रुबिंदु युगल के रस के मद में चूर हुआ रंग राग की कृपा से प्रस्फूरित हो उठा है।

       प्रेम गीत राग की शुरुआत में समस्त वन्य जीव एक मधुर पद हंस हंसिनी के मुख से सुन भावविभोर हो जाते हैं।

"मधुरित मधुर मधुर मधु सी महारानी श्री राधे हमारी
स्फुरित सूंदर सूंदर शक्कर सौ प्रियतम श्री बांकेबिहारी
कुसुमित कुसुम कुसुम कोमल सी महारानी श्री राधे हमारी
भवरित भंवरा भंवरा भृमर सौ प्रियतम श्री राधारमनबिहारी"

        युगल हंसों का जोड़ा परस्पर पहले युगल फिर श्रीराधिका और श्रीकृष्ण की महिमा गाते हैं।इन दोनों में ऐसी आत्मियता कि जहाँ हंस हंसिनी एक ही सुर में श्यामा श्यामसुंदर जु की अविचल महिमा का गान करते हैं वहीं हंस श्रीश्यामा जु की प्रशंसा में पद गाता है और हंसिनी श्रीश्यामसुंदर जु के लिए।

        सभी निकुंज पक्षीगण युगल जोड़े संग ताल से ताल मिलाते युगल रूप ही नाच झूम रहे हैं और वहीं प्रकृति में पुष्प वल्लरी लता पता कदम्ब तमाल इत्यादि भी मंद पवन संग नाचते झूमते रसमहक को सर्वत्र उड़ा उड़ा कर रसप्रसार कर रहे हैं।सखियाँ भी निकुंज धाम में प्रियाप्रियतम जु को घेरे बैठीं इन युगल रसविभूतियों के अद्भुत भावचरित्र को देख मंत्रमुग्ध सी हैं।

        श्यामा श्यामसुंदर जु झूले परस्पर बैठे सर्वत्र फैले प्रेम राज्य में बह रही अनोखी रस सुधा का पान कर रहे हैं।श्री युगल हंस हंसिनी के वैचित्रय को देख अत्यधिक भावभावित हो उठे हैं कि कभी तो वे नेत्र निमलित कर एक दूसरे को निहारते हैं तो कभी प्रेमी युगल हंस जोड़े को।

        सुंदर पदराग गाते हंस हंसिनी अति मनमोहक लग रहे हैं।कुछ एक गहन सखियों को तो श्यामवर्ण हंस में श्यामसुंदर जु ही नज़र आ रहे हैं और गौरवर्ण हंसिनी में श्यामा जु।उनके हृदय की गहनतम परिधियों में प्रत्येक युगल में अपने श्री युगल ही दिखाई देते हैं।परस्पर प्रशंसा भरे पद गाते युगल हंस हंसिनी जैसे श्यामा जु श्यामसुंदर की और श्यामसुंदर श्यामा जु की दिव्य रूपमाधुरी का ही गान कर रहे हैं।

     बलिहार  !!अद्भुत नृत्य क्रीड़ा अब झूलन क्रीड़ा से भी जलमग्न रसक्रीड़ा का स्वरूप ले चुकी है जिससे श्यामा श्यामसुंदर जु के ही हृदय में तरंगायित प्रेम भाव गहनतम होकर उन्मत्त हुए समग्र प्रेमी युगल जोड़ों में से भावरस रूप बहने लगे हैं।अद्भुत रसीले रसिकवर जिन्होंने मोरकुटी में ध्यानस्थ इस रसराज राजरानी की दिव्य अनुभूति को नयन कोरों से गहन दरस पाया।
क्रमशः

जय जय युगल  !!
जय जय युगलरस विपिन वृंदावन  !!

Comments

Popular posts from this blog

युगल स्तुति

॥ युगल स्तुति ॥ जय राधे जय राधे राधे, जय राधे जय श्री राधे। जय कृष्णा जय कृष्णा कृष्णा, जय कृष्णा जय श्री कृष्णा॥ श्यामा गौरी नित्य किशोरी, प्रीतम जोरी श्री राधे। रसिक रसिलौ छैल छबीलौ, गुण गर्बीलौ श्री कृष्णा॥ रासविहारिनि रसविस्तारिनि, प्रिय उर धारिनि श्री राधे। नव-नवरंगी नवल त्रिभंगी, श्याम सुअंगी श्री कृष्णा॥ प्राण पियारी रूप उजियारी, अति सुकुमारी श्री राधे। कीरतिवन्ता कामिनीकन्ता, श्री भगवन्ता श्री कृष्णा॥ शोभा श्रेणी मोहा मैनी, कोकिल वैनी श्री राधे। नैन मनोहर महामोदकर, सुन्दरवरतर श्री कृष्णा॥ चन्दावदनी वृन्दारदनी, शोभासदनी श्री राधे। परम उदारा प्रभा अपारा, अति सुकुमारा श्री कृष्णा॥ हंसा गमनी राजत रमनी, क्रीड़ा कमनी श्री राधे। रूप रसाला नयन विशाला, परम कृपाला श्री कृष्णा॥ कंचनबेली रतिरसवेली, अति अलवेली श्री राधे। सब सुखसागर सब गुन आगर, रूप उजागर श्री कृष्णा॥ रमणीरम्या तरूतरतम्या, गुण आगम्या श्री राधे। धाम निवासी प्रभा प्रकाशी, सहज सुहासी श्री कृष्णा॥ शक्त्यहलादिनि अतिप्रियवादिनि, उरउन्मादिनि श्री राधे। अंग-अंग टोना सरस सलौना, सुभग सुठौना श्री कृष्णा॥ राधानामिनि ग

वृन्दावन शत लीला , धुवदास जु

श्री ध्रुवदास जी कृत बयालीस लीला से उद्घृत श्री वृन्दावन सत लीला प्रथम नाम श्री हरिवंश हित, रत रसना दिन रैन। प्रीति रीति तब पाइये ,अरु श्री वृन्दावन ऐन।।1।। चरण शरण श्री हरिवंश की,जब लगि आयौ नांहि। नव निकुन्ज नित माधुरी, क्यो परसै मन माहिं।।2।। वृन्दावन सत करन कौं, कीन्हों मन उत्साह। नवल राधिका कृपा बिनु , कैसे होत निवाह।।3।। यह आशा धरि चित्त में, कहत यथा मति मोर । वृन्दावन सुख रंग कौ, काहु न पायौ ओर।।4।। दुर्लभ दुर्घट सबन ते, वृन्दावन निज भौन। नवल राधिका कृपा बिनु कहिधौं पावै कौन।।5।। सबै अंग गुन हीन हीन हौं, ताको यत्न न कोई। एक कुशोरी कृपा ते, जो कछु होइ सो होइ।।6।। सोऊ कृपा अति सुगम नहिं, ताकौ कौन उपाव चरण शरण हरिवंश की, सहजहि बन्यौ बनाव ।।7।। हरिवंश चरण उर धरनि धरि,मन वच के विश्वास कुँवर कृपा ह्वै है तबहि, अरु वृन्दावन बास।।8।। प्रिया चरण बल जानि कै, बाढ्यौ हिये हुलास। तेई उर में आनि है , वृंदा विपिन प्रकाश।।9।। कुँवरि किशोरीलाडली,करुणानिध सुकुमारि । वरनो वृंदा बिपिन कौं, तिनके चरन सँभारि।।10।। हेममई अवनी सहज,रतन खचित बहु  रंग।।11।। वृन्दावन झलकन झमक,फुले नै

कहा करुँ बैकुंठ जाय ।

।।श्रीराधे।। कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं नंद, जहाँ नहीं यशोदा, जहाँ न गोपी ग्वालन गायें... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं जल जमुना को निर्मल, और नहीं कदम्ब की छाय.... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... परमानन्द प्रभु चतुर ग्वालिनी, ब्रजरज तज मेरी जाएँ बलाएँ... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... ये ब्रज की महिमा है कि सभी तीर्थ स्थल भी ब्रज में निवास करने को उत्सुक हुए थे एवं उन्होने श्री कृष्ण से ब्रज में निवास करने की इच्छा जताई। ब्रज की महिमा का वर्णन करना बहुत कठिन है, क्योंकि इसकी महिमा गाते-गाते ऋषि-मुनि भी तृप्त नहीं होते। भगवान श्री कृष्ण द्वारा वन गोचारण से ब्रज-रज का कण-कण कृष्णरूप हो गया है तभी तो समस्त भक्त जन यहाँ आते हैं और इस पावन रज को शिरोधार्य कर स्वयं को कृतार्थ करते हैं। रसखान ने ब्रज रज की महिमा बताते हुए कहा है :- "एक ब्रज रेणुका पै चिन्तामनि वार डारूँ" वास्तव में महिमामयी ब्रजमण्डल की कथा अकथनीय है क्योंकि यहाँ श्री ब्रह्मा जी, शिवजी, ऋषि-मुनि, देवता आदि तपस्या करते हैं। श्रीमद्भागवत के अनुसार श्री ब्रह्मा जी कहते हैं:- "भगवान मुझे इस धरात