Skip to main content

किशोरी पद

प्रेम सुगंधी अनुपम निराली सखियों

रस पिबत पिबत सदा रहत प्यासी सखियों

रूप सलोने पर वारी वारी जाये हम सखियों

प्रेम अन्त: मिलन दर्शन कबहूं पावे सखियों

नित होवत मगन दोउ दोउन में निकुंज सखियों

देव दुर्लभ दिव्य दाह सहज सरल अनुपम परम् समायजन सखियों ... तृषित

[7:47am, 21/07/2015] सत्यजीत तृषित: श्री पदकंज सेवा

पंकज सुमन प्रिय छब देख हरषत

प्रेम मिलन नित श्रीप्रिया निरत रहत

ललित सेवत कंज पद सु रस सुहत

मधुर मुदित अरबिन्द अधरन खिलत

सिहर रही श्याम प्रेम आलिंगन पावत

नैन झपक कुमार सेवा रसमाधुरी करत

मोहन जानि पंकज स्नेह सहलाय कर धरत

रसराज श्रीपद चाकरी सखियन सु मांगत

ललित मुग्ध भई युगल प्रेम-भावरस पिबत

प्रिया मगन भई पग छुवत भंग काहे करत

भुवनपति पुनि-पुनि करबद्ध अरदास करत

मकरंद लाल पग दरस नैनन कालिन्दी झरत

ललित युगल प्रीत पावत अनुपम प्रमुदित हरषत

रसिक शिरोमणी थिर-थिर जलज कर सु छुवत

ललित परस भंद होय अरविन्द सु अरविन्द मिलत

श्री तरंग आह्लाद भीतर रोम-रोम पूरण भये नाचत

देवादिक दुर्लभ प्रीत दरस पावत ललित नैन बरसत

संग पाय कछु-कछु नैन प्रिया मुंदी मुंदी झरत

पद सेवा पाय हरषे पुलक-पुलक अधर महकत

तनिक झिझक किशोरी तनिक हरष तनिक रोवत

काहे सलोने रस रसिकेश्वर रसराज चरण छुवत

प्रियतम सुख पाय जाही विधि सु प्रिय लागत

श्याम तव सुख काज धरम इक राधिका धरत

इक होत दुई होत दुई होत श्याम श्यामा पुनि इकहिं होवत

"तृषित" मलिन युगल-दरस याचना पल-विपल रोय-रोय करत 
सत्यजीत "तृषित"
[7:47am, 21/07/2015] सत्यजीत तृषित: प्रति आखर समर्पण युगन को
कछु कछु मोरा मन नहीं मानत
[7:47am, 21/07/2015] सत्यजीत तृषित: प्रितम आवत देख मधुरा पलकन झुका शरमावे
नव युगल नव मिलन होत किशोरी नित जीया मिचलावे
[7:47am, 21/07/2015] सत्यजीत तृषित: प्रति क्षण रहत ध्यान निरन्तर
कछु कछु पूजा मोरा मन नहीं मानत
[7:47am, 21/07/2015] सत्यजीत तृषित: नित नव लीला नव नित माधुरी
नित नव श्यामा श्याम कली
नित नव कुसुम नित नव भोर
नित नव उत्स विवर्धित कीर्ति
नित नव सिंगार वस्त्र नव नित
नित नव पिय अधरन स्फुर रस
नित नव हर नित नव हरि मिलित
नित हरिका हरित नित नव प्रेम कलि
नित नव तृषा नित नव तरंगिनी
नित नव ताल-राग वाद्य वादिनि
नित नव ठुमुकत नाचत सजनी
नित नव भाव चित्र-विचित्र सखी
नित नव सुकुमार-सुकुमारी होत
नित नव रचत-राजत लीला न्यारी 
--- सत्यजीत "तृषित"

Comments

Popular posts from this blog

युगल स्तुति

॥ युगल स्तुति ॥ जय राधे जय राधे राधे, जय राधे जय श्री राधे। जय कृष्णा जय कृष्णा कृष्णा, जय कृष्णा जय श्री कृष्णा॥ श्यामा गौरी नित्य किशोरी, प्रीतम जोरी श्री राधे। रसिक रसिलौ छैल छबीलौ, गुण गर्बीलौ श्री कृष्णा॥ रासविहारिनि रसविस्तारिनि, प्रिय उर धारिनि श्री राधे। नव-नवरंगी नवल त्रिभंगी, श्याम सुअंगी श्री कृष्णा॥ प्राण पियारी रूप उजियारी, अति सुकुमारी श्री राधे। कीरतिवन्ता कामिनीकन्ता, श्री भगवन्ता श्री कृष्णा॥ शोभा श्रेणी मोहा मैनी, कोकिल वैनी श्री राधे। नैन मनोहर महामोदकर, सुन्दरवरतर श्री कृष्णा॥ चन्दावदनी वृन्दारदनी, शोभासदनी श्री राधे। परम उदारा प्रभा अपारा, अति सुकुमारा श्री कृष्णा॥ हंसा गमनी राजत रमनी, क्रीड़ा कमनी श्री राधे। रूप रसाला नयन विशाला, परम कृपाला श्री कृष्णा॥ कंचनबेली रतिरसवेली, अति अलवेली श्री राधे। सब सुखसागर सब गुन आगर, रूप उजागर श्री कृष्णा॥ रमणीरम्या तरूतरतम्या, गुण आगम्या श्री राधे। धाम निवासी प्रभा प्रकाशी, सहज सुहासी श्री कृष्णा॥ शक्त्यहलादिनि अतिप्रियवादिनि, उरउन्मादिनि श्री राधे। अंग-अंग टोना सरस सलौना, सुभग सुठौना श्री कृष्णा॥ राधानामिनि ग

वृन्दावन शत लीला , धुवदास जु

श्री ध्रुवदास जी कृत बयालीस लीला से उद्घृत श्री वृन्दावन सत लीला प्रथम नाम श्री हरिवंश हित, रत रसना दिन रैन। प्रीति रीति तब पाइये ,अरु श्री वृन्दावन ऐन।।1।। चरण शरण श्री हरिवंश की,जब लगि आयौ नांहि। नव निकुन्ज नित माधुरी, क्यो परसै मन माहिं।।2।। वृन्दावन सत करन कौं, कीन्हों मन उत्साह। नवल राधिका कृपा बिनु , कैसे होत निवाह।।3।। यह आशा धरि चित्त में, कहत यथा मति मोर । वृन्दावन सुख रंग कौ, काहु न पायौ ओर।।4।। दुर्लभ दुर्घट सबन ते, वृन्दावन निज भौन। नवल राधिका कृपा बिनु कहिधौं पावै कौन।।5।। सबै अंग गुन हीन हीन हौं, ताको यत्न न कोई। एक कुशोरी कृपा ते, जो कछु होइ सो होइ।।6।। सोऊ कृपा अति सुगम नहिं, ताकौ कौन उपाव चरण शरण हरिवंश की, सहजहि बन्यौ बनाव ।।7।। हरिवंश चरण उर धरनि धरि,मन वच के विश्वास कुँवर कृपा ह्वै है तबहि, अरु वृन्दावन बास।।8।। प्रिया चरण बल जानि कै, बाढ्यौ हिये हुलास। तेई उर में आनि है , वृंदा विपिन प्रकाश।।9।। कुँवरि किशोरीलाडली,करुणानिध सुकुमारि । वरनो वृंदा बिपिन कौं, तिनके चरन सँभारि।।10।। हेममई अवनी सहज,रतन खचित बहु  रंग।।11।। वृन्दावन झलकन झमक,फुले नै

कहा करुँ बैकुंठ जाय ।

।।श्रीराधे।। कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं नंद, जहाँ नहीं यशोदा, जहाँ न गोपी ग्वालन गायें... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं जल जमुना को निर्मल, और नहीं कदम्ब की छाय.... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... परमानन्द प्रभु चतुर ग्वालिनी, ब्रजरज तज मेरी जाएँ बलाएँ... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... ये ब्रज की महिमा है कि सभी तीर्थ स्थल भी ब्रज में निवास करने को उत्सुक हुए थे एवं उन्होने श्री कृष्ण से ब्रज में निवास करने की इच्छा जताई। ब्रज की महिमा का वर्णन करना बहुत कठिन है, क्योंकि इसकी महिमा गाते-गाते ऋषि-मुनि भी तृप्त नहीं होते। भगवान श्री कृष्ण द्वारा वन गोचारण से ब्रज-रज का कण-कण कृष्णरूप हो गया है तभी तो समस्त भक्त जन यहाँ आते हैं और इस पावन रज को शिरोधार्य कर स्वयं को कृतार्थ करते हैं। रसखान ने ब्रज रज की महिमा बताते हुए कहा है :- "एक ब्रज रेणुका पै चिन्तामनि वार डारूँ" वास्तव में महिमामयी ब्रजमण्डल की कथा अकथनीय है क्योंकि यहाँ श्री ब्रह्मा जी, शिवजी, ऋषि-मुनि, देवता आदि तपस्या करते हैं। श्रीमद्भागवत के अनुसार श्री ब्रह्मा जी कहते हैं:- "भगवान मुझे इस धरात