Skip to main content

मोर कुटी युगलरस लीला - 8 , संगिनी जु

मोरकुटी युगलरस लीला-8

जय जय श्यामाश्याम  !!
अद्भुत नृत्य क्रीड़ा अप्राकृत राज्य के अप्राकृत प्रेम का अप्राकृत भाव प्रदर्शन श्री युगल करते करते भाव विभोर हुए डूबे सखियों को आनंद प्रदान कर रहे हैं।वहीं सखियाँ अपने अभिन्न स्वरूप भावों से प्रियाप्रियतम जु की नृत्य क्रीड़ा में गहरा संगीत गान कर उन्हें स्पंदन दे रही हैं।परस्पर सुख हेतु युगल सखियाँ सेवारत हो लीलारस को बढ़ा रही हैं।

     श्यामा जु के चरणों में पहनी पायल के नन्हे घुंघरू कटि पर करधनी की मधुर छोटी घंटियाँ और चूड़ियों की सुरीली खनक सब ताल से ताल मिला कर"राधे राधे"पुकार रहे हैं।उनकी श्यामल वेणी की सुनहरी कनखियाँ तो झूम झूम कर श्यामसुंदर जु को मंत्रमुग्ध करती"श्याम श्याम"कह उनको अपने प्रेम पाश से बाँध रही हैं।श्यामा जु के अधरों को स्पंदन देती नथ बेसर और मस्तक पर लगा माँग का टिक्का उनके मस्तक को चूमता"सांवरा सांवरा"कह सांवल सरकार के नेत्रों में समाता जा रहा है।श्यामा जु के कर्णफूल उनके कपोलों पर नाचते इतराते हिल हिल कर श्यामसुंदर जु के मुखकमल पर लिश्कोरें मारते उन्हें खींच रहे हैं।श्यामा जु के चरणों के अंगुष्ठ व नखों के नूपुर व दसों उंगली में पहनी अंगुठियाँ"श्यामाश्याम श्यामाश्याम"नाम ध्वनि करतीं तालबद्ध गान कर रही हैं।उनके गले पर पहने सुंदर मनमोहक हार श्यामा जु के वक्ष् का मंथन कर उनके हृदय के भावों को उनके कजरारे काले नयनों से रससुधा बहाते श्यामसुंदर जु को श्यामा जु का सब भाव वृतांत खोल सुना रहे हैं और काजल की लम्बी रेख की नुकीली धारें सीधे श्यामसुंदर जु के वक्ष् से हृदय में प्रवेश पा रही हैं।श्यामा जु के सुर्ख लाल अधरों की लाली"पिया पिया"रस में डूबी श्यामसुंदर जु के रस पिपासु अधरों को वाचाल करती जा रही है।श्यामा जु के मुख पर प्यारी सी मुस्कन उनकी दंतकांति मंद मंद श्यामसुंदर जु को आकर्षित कर रही है।श्यामा जु के माथे पर सजी चाँद सी लाल बिंदिया व भौहों पर चमकती छोटी बिन्दु सरीखी बिदियाँ श्वेत कणों से मिल चंदन की सीली महक बन श्यामसुंदर जु की नासिका को स्पंदन दे रहीं हैं।उनके मुखकमल से जैसे चाँदनी छिटक कर श्यामसुंदर जु के श्यामल नीलरंग को चमका चटका रहीं हो।नृत्य करतीं श्यामा जु जैसे श्यामसुंदर जु को ही रिझा रहीं हैं और अनवरत अद्भुत रस संचार करतीं उनकी श्वासों में महक बन घुलती जा रहीं हैं।

      वहीं समक्ष श्यामसुंदर जु के सिर पर लगा सुनहरी मोरपखा श्यामा जु को बार बार श्यामसुंदर जु की ओर आकर्षित कर रहा है।उनकी अद्भुत नृत्य क्रीड़ाओं में श्यामसुंदर जु का अंग अंग श्यामा जु को पुकार रहा है।श्यामसुंदर जु के मस्तक पर कस्तूरी तिलक श्यामा जु के वक्ष् पर लगे अंगराग से टकरा कर मनमोहक सतरंगी इन्द्रधनुषी झूला बना रहा है जिसकी तरंगें बिखर बिखर कर ब्यार में रंग भर रही है।श्यामसुंदर जु की अंगकांति से एक अद्भुत चमकता चटकीला प्रकाश प्रदान कर रहा है जिससे श्यामा जु की अंगकांति की चमक को चार चाँद लग रहे हैं।श्यामसुंदर जु के कानों के कुण्डल व नखबेसर"श्यामा श्यामा"पुकार कर दिव्य नाद कर रही है।उनके बाजुबंध व कंगन श्यामा जु का नाम ले ले कर उन्हें पुकारते हुए भुजपाश में श्यामा जु को भर लेने को उत्सुक हैं।श्यामसुंदर जु की पतली टेढ़ी कमर पर बंधा कमरबंध व विशाल वक्ष् पर लटकती गुंजामाल व हार"श्यामा श्यामा"पुकार उन्हें आमंत्रण दे रहे हैं।श्यामसुंदर जु के चरणों में बजते घुंघरू श्यामा जु के चरणों को छूने का प्रयास करते"श्याम राधिका"नामुच्चारण कर रहे हैं।उनकी आँखों का काजल व अधरों की लाली तो श्यामा जु के काजल व अधरों की लाली में घुलने को आतुर लालित्य रस बिखराती हुई रस ही रस बहा रही है।श्यामसुंदर जु के गहरे काले घुंघराले केश श्यामा जु के लिए सर्परूप अनगिनत श्यामसुंदर ही हैं जिनमें बंधने के लिए श्यामा जु स्वयं उन्मादित उत्तावली हैं।श्यामसुंदर जु पल पल श्यामा जु को अपनी चंचल दिव्य मुस्कान से मोहित कर रहे हैं।उनकी अचंबित मयूर रूप नृत्य भावभंगिमाएँ श्यामा जु को चकित करतीं उन्हें आकर्षित कर रही हैं प्रियतम के गहनतम प्रेमरस में डूबने के लिए।

     बलिहार  !!परस्पर सुख देते प्रियाप्रियतम जु नृत्य क्रीड़ा करते एकभाव लिए दो देह में अवतरित हुए हैं।कभी श्यामा जु का पीछा करते श्यामसुंदर जु तो कभी श्यामसुंदर जु के इर्द गिर्द झूमती नाचती गुनगुनाती श्यामा जु।अद्भुत रसक्रीड़ा करते युगल और अद्भुत गहन स्पंदन रसिक हृदय की दैहिक क्रियाओं में उफनता झुकता।श्यामा श्यामसुंदर जु को नमन करता नतमस्तक होता एक अभिन्न स्वरूप जो उनकी प्रेम रस सुधा में डूबने को सदा बह जाता।
क्रमशः

जय जय युगल  !!
जय जय युगलरस विपिन वृंदावन  !!

Comments

Popular posts from this blog

युगल स्तुति

॥ युगल स्तुति ॥ जय राधे जय राधे राधे, जय राधे जय श्री राधे। जय कृष्णा जय कृष्णा कृष्णा, जय कृष्णा जय श्री कृष्णा॥ श्यामा गौरी नित्य किशोरी, प्रीतम जोरी श्री राधे। रसिक रसिलौ छैल छबीलौ, गुण गर्बीलौ श्री कृष्णा॥ रासविहारिनि रसविस्तारिनि, प्रिय उर धारिनि श्री राधे। नव-नवरंगी नवल त्रिभंगी, श्याम सुअंगी श्री कृष्णा॥ प्राण पियारी रूप उजियारी, अति सुकुमारी श्री राधे। कीरतिवन्ता कामिनीकन्ता, श्री भगवन्ता श्री कृष्णा॥ शोभा श्रेणी मोहा मैनी, कोकिल वैनी श्री राधे। नैन मनोहर महामोदकर, सुन्दरवरतर श्री कृष्णा॥ चन्दावदनी वृन्दारदनी, शोभासदनी श्री राधे। परम उदारा प्रभा अपारा, अति सुकुमारा श्री कृष्णा॥ हंसा गमनी राजत रमनी, क्रीड़ा कमनी श्री राधे। रूप रसाला नयन विशाला, परम कृपाला श्री कृष्णा॥ कंचनबेली रतिरसवेली, अति अलवेली श्री राधे। सब सुखसागर सब गुन आगर, रूप उजागर श्री कृष्णा॥ रमणीरम्या तरूतरतम्या, गुण आगम्या श्री राधे। धाम निवासी प्रभा प्रकाशी, सहज सुहासी श्री कृष्णा॥ शक्त्यहलादिनि अतिप्रियवादिनि, उरउन्मादिनि श्री राधे। अंग-अंग टोना सरस सलौना, सुभग सुठौना श्री कृष्णा॥ राधानामिनि ग

वृन्दावन शत लीला , धुवदास जु

श्री ध्रुवदास जी कृत बयालीस लीला से उद्घृत श्री वृन्दावन सत लीला प्रथम नाम श्री हरिवंश हित, रत रसना दिन रैन। प्रीति रीति तब पाइये ,अरु श्री वृन्दावन ऐन।।1।। चरण शरण श्री हरिवंश की,जब लगि आयौ नांहि। नव निकुन्ज नित माधुरी, क्यो परसै मन माहिं।।2।। वृन्दावन सत करन कौं, कीन्हों मन उत्साह। नवल राधिका कृपा बिनु , कैसे होत निवाह।।3।। यह आशा धरि चित्त में, कहत यथा मति मोर । वृन्दावन सुख रंग कौ, काहु न पायौ ओर।।4।। दुर्लभ दुर्घट सबन ते, वृन्दावन निज भौन। नवल राधिका कृपा बिनु कहिधौं पावै कौन।।5।। सबै अंग गुन हीन हीन हौं, ताको यत्न न कोई। एक कुशोरी कृपा ते, जो कछु होइ सो होइ।।6।। सोऊ कृपा अति सुगम नहिं, ताकौ कौन उपाव चरण शरण हरिवंश की, सहजहि बन्यौ बनाव ।।7।। हरिवंश चरण उर धरनि धरि,मन वच के विश्वास कुँवर कृपा ह्वै है तबहि, अरु वृन्दावन बास।।8।। प्रिया चरण बल जानि कै, बाढ्यौ हिये हुलास। तेई उर में आनि है , वृंदा विपिन प्रकाश।।9।। कुँवरि किशोरीलाडली,करुणानिध सुकुमारि । वरनो वृंदा बिपिन कौं, तिनके चरन सँभारि।।10।। हेममई अवनी सहज,रतन खचित बहु  रंग।।11।। वृन्दावन झलकन झमक,फुले नै

कहा करुँ बैकुंठ जाय ।

।।श्रीराधे।। कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं नंद, जहाँ नहीं यशोदा, जहाँ न गोपी ग्वालन गायें... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं जल जमुना को निर्मल, और नहीं कदम्ब की छाय.... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... परमानन्द प्रभु चतुर ग्वालिनी, ब्रजरज तज मेरी जाएँ बलाएँ... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... ये ब्रज की महिमा है कि सभी तीर्थ स्थल भी ब्रज में निवास करने को उत्सुक हुए थे एवं उन्होने श्री कृष्ण से ब्रज में निवास करने की इच्छा जताई। ब्रज की महिमा का वर्णन करना बहुत कठिन है, क्योंकि इसकी महिमा गाते-गाते ऋषि-मुनि भी तृप्त नहीं होते। भगवान श्री कृष्ण द्वारा वन गोचारण से ब्रज-रज का कण-कण कृष्णरूप हो गया है तभी तो समस्त भक्त जन यहाँ आते हैं और इस पावन रज को शिरोधार्य कर स्वयं को कृतार्थ करते हैं। रसखान ने ब्रज रज की महिमा बताते हुए कहा है :- "एक ब्रज रेणुका पै चिन्तामनि वार डारूँ" वास्तव में महिमामयी ब्रजमण्डल की कथा अकथनीय है क्योंकि यहाँ श्री ब्रह्मा जी, शिवजी, ऋषि-मुनि, देवता आदि तपस्या करते हैं। श्रीमद्भागवत के अनुसार श्री ब्रह्मा जी कहते हैं:- "भगवान मुझे इस धरात