Skip to main content

मोरकुटी युगलरस लीला-10 , संगिनी जु

मोरकुटी युगलरस लीला-10

जय जय श्यामाश्याम  !!
नित्य निकुंज श्री मोरकुटी की पावन धरा पर मयूर मयूरी स्वरूप नृत्य क्रीड़ा करते युगल अप्राकृत कमल पुष्प पर पराग कणों की सेज पर सखी रूप कोमल पंखुड़ियों से घिरे प्रेम रस पिपासा हेतु परस्पर सुख अनुदान करते नव नव रसलीला में डूबे विचर रहे हैं।

     श्यामा श्यामसुंदर जु जो अनंत कोटि पूर्णकाम हैं तत्सुख भाव से देह धारण कर स्वयंचित्त रूपमाधुरी का अमृतत्व पान कर रहे हैं।परस्पर नेत्रों से व कर्णप्रिय मधुर नूपुरों की ध्वनि रसपान करते श्यामा श्यामसुंदर जु रसक्रीड़ा में मंत्रमुग्ध हैं।श्यामा जु के अंगों पर लगा चंदन केसर उबटन लेप श्यामसुंदर जु को आकर्षित करता उन्हें नासिका से भी रसपान करने का आमंत्रण देता है।

      अद्भुत महक जो श्यामा जु और श्यामसुंदर जु के रोम रोम से उठ कर रसप्रवाह कर रही है उससे श्यामसुंदर जु भ्रमर रूप होकर श्यामा जु की रसपरागरूपी देह पर मंडराने लगे हैं।सखीरूप मोरपंखों से रस पिपासु भंवरा रस चुराता अपनी तृषा को पल पल बढ़ा रहा है।मयूरी बनी श्यामा जु की सुघड़ सुनहरी देह पर मयूर बने श्यामसुंदर जु पीतवर्ण आवरण डाले भ्रमरों को आकर्षित कर रहे हैं।निकुंज पवन उनकी सुगंध को अन्यत्र उड़ा ले जा रही है जिससे रसिक भ्रमर जो श्यामसुंदर जु के ही रूपदेह से निकल श्यामा जु की चरण सेवा पा कर स्वयं को तत्सुख हेतु तल्लीन करना चाहते हैं।

       यहाँ नृत्य क्रीड़ा स्थली पर श्यामसुंदर जु स्वयं भ्रमर हुए श्यामा जु के रसरूप के पान करने को मंडरा रहे हैं तो वहाँ सैंकड़ों भ्रमरियाँ श्रीयुगल के चरणारविंदों से उठ रही मनमोहक महक से खिंची मोरकुटी स्थल के ऊपर मंडराने लगी हैं।इन रस भ्रमरियों का ध्येय ही युगल चरणारविंद सेवा पाना है और ये पराग से मधुरस बना श्यामा श्यामसुंदर जु की रस क्रीड़ा में स्वयं योगदान देने हेतु आई हैं।ये भ्रमरियाँ निकुंज में विभिन्न स्थलों में स्माधिरूप बैठ इस नृत्य क्रीड़ा का पान करने लगी हैं।श्रीयुगल को निहारती भ्रमण करतीं ये सखियों के वादन नाद से खिंची उनके समीप आ कर बैठ जाती हैं।

       ललिता सखी जु जहाँ वृक्ष तले वीणा वादन कर रहीं हैं वहाँ उस की एक डाल पर भ्रमरी कब से अनवरत ये मधुर रसक्रीड़ा देख रही है और जड़तावश इसके रोम रोम में महक सिहरन बन समा गई है।जैसे जैसे वीणा की तारों से उठ रहा नाद इसके भीतर भावतरंगों को छेड़ गहरा कर अनहद नाद हुआ जा रहा है वैसे वैसे इसके अंतरंग गहन भाव इसकी प्रियाप्रियतम मिलन की तीव्र उत्कंठा को हृदय से नेत्रों में स्पष्ट नज़र आने लगता है।

       बलिहार  !!रसिकेश्वर जहाँ स्वयं रसिक भ्रमर बने रसपान कर रहे हैं वहीं श्यामा जु के पदचरणों पर लगे पराग से भ्रमित हुई रसिक भ्रमरियाँ भी रसिक प्रेमी की देह से उड़ उड़ कर निकुंज में मंडराने लगीं हैं।प्रेमयुगल के गहराते भावों संग रसिक के हृदय में भी प्रेम नाद गहराने लगा है और रस हेतु उसका हृदय रूपी भ्रमर उड़ चला।अद्भुत युगल के अद्भुत अभिन्न चरणरस पिपासु रसिक प्रेमी।
क्रमशः

जय जय युगल !!
जय जय युगलरस विपिन वृंदावन  !!

Comments

Popular posts from this blog

युगल स्तुति

॥ युगल स्तुति ॥ जय राधे जय राधे राधे, जय राधे जय श्री राधे। जय कृष्णा जय कृष्णा कृष्णा, जय कृष्णा जय श्री कृष्णा॥ श्यामा गौरी नित्य किशोरी, प्रीतम जोरी श्री राधे। रसिक रसिलौ छैल छबीलौ, गुण गर्बीलौ श्री कृष्णा॥ रासविहारिनि रसविस्तारिनि, प्रिय उर धारिनि श्री राधे। नव-नवरंगी नवल त्रिभंगी, श्याम सुअंगी श्री कृष्णा॥ प्राण पियारी रूप उजियारी, अति सुकुमारी श्री राधे। कीरतिवन्ता कामिनीकन्ता, श्री भगवन्ता श्री कृष्णा॥ शोभा श्रेणी मोहा मैनी, कोकिल वैनी श्री राधे। नैन मनोहर महामोदकर, सुन्दरवरतर श्री कृष्णा॥ चन्दावदनी वृन्दारदनी, शोभासदनी श्री राधे। परम उदारा प्रभा अपारा, अति सुकुमारा श्री कृष्णा॥ हंसा गमनी राजत रमनी, क्रीड़ा कमनी श्री राधे। रूप रसाला नयन विशाला, परम कृपाला श्री कृष्णा॥ कंचनबेली रतिरसवेली, अति अलवेली श्री राधे। सब सुखसागर सब गुन आगर, रूप उजागर श्री कृष्णा॥ रमणीरम्या तरूतरतम्या, गुण आगम्या श्री राधे। धाम निवासी प्रभा प्रकाशी, सहज सुहासी श्री कृष्णा॥ शक्त्यहलादिनि अतिप्रियवादिनि, उरउन्मादिनि श्री राधे। अंग-अंग टोना सरस सलौना, सुभग सुठौना श्री कृष्णा॥ राधानामिनि ग

वृन्दावन शत लीला , धुवदास जु

श्री ध्रुवदास जी कृत बयालीस लीला से उद्घृत श्री वृन्दावन सत लीला प्रथम नाम श्री हरिवंश हित, रत रसना दिन रैन। प्रीति रीति तब पाइये ,अरु श्री वृन्दावन ऐन।।1।। चरण शरण श्री हरिवंश की,जब लगि आयौ नांहि। नव निकुन्ज नित माधुरी, क्यो परसै मन माहिं।।2।। वृन्दावन सत करन कौं, कीन्हों मन उत्साह। नवल राधिका कृपा बिनु , कैसे होत निवाह।।3।। यह आशा धरि चित्त में, कहत यथा मति मोर । वृन्दावन सुख रंग कौ, काहु न पायौ ओर।।4।। दुर्लभ दुर्घट सबन ते, वृन्दावन निज भौन। नवल राधिका कृपा बिनु कहिधौं पावै कौन।।5।। सबै अंग गुन हीन हीन हौं, ताको यत्न न कोई। एक कुशोरी कृपा ते, जो कछु होइ सो होइ।।6।। सोऊ कृपा अति सुगम नहिं, ताकौ कौन उपाव चरण शरण हरिवंश की, सहजहि बन्यौ बनाव ।।7।। हरिवंश चरण उर धरनि धरि,मन वच के विश्वास कुँवर कृपा ह्वै है तबहि, अरु वृन्दावन बास।।8।। प्रिया चरण बल जानि कै, बाढ्यौ हिये हुलास। तेई उर में आनि है , वृंदा विपिन प्रकाश।।9।। कुँवरि किशोरीलाडली,करुणानिध सुकुमारि । वरनो वृंदा बिपिन कौं, तिनके चरन सँभारि।।10।। हेममई अवनी सहज,रतन खचित बहु  रंग।।11।। वृन्दावन झलकन झमक,फुले नै

कहा करुँ बैकुंठ जाय ।

।।श्रीराधे।। कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं नंद, जहाँ नहीं यशोदा, जहाँ न गोपी ग्वालन गायें... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं जल जमुना को निर्मल, और नहीं कदम्ब की छाय.... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... परमानन्द प्रभु चतुर ग्वालिनी, ब्रजरज तज मेरी जाएँ बलाएँ... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... ये ब्रज की महिमा है कि सभी तीर्थ स्थल भी ब्रज में निवास करने को उत्सुक हुए थे एवं उन्होने श्री कृष्ण से ब्रज में निवास करने की इच्छा जताई। ब्रज की महिमा का वर्णन करना बहुत कठिन है, क्योंकि इसकी महिमा गाते-गाते ऋषि-मुनि भी तृप्त नहीं होते। भगवान श्री कृष्ण द्वारा वन गोचारण से ब्रज-रज का कण-कण कृष्णरूप हो गया है तभी तो समस्त भक्त जन यहाँ आते हैं और इस पावन रज को शिरोधार्य कर स्वयं को कृतार्थ करते हैं। रसखान ने ब्रज रज की महिमा बताते हुए कहा है :- "एक ब्रज रेणुका पै चिन्तामनि वार डारूँ" वास्तव में महिमामयी ब्रजमण्डल की कथा अकथनीय है क्योंकि यहाँ श्री ब्रह्मा जी, शिवजी, ऋषि-मुनि, देवता आदि तपस्या करते हैं। श्रीमद्भागवत के अनुसार श्री ब्रह्मा जी कहते हैं:- "भगवान मुझे इस धरात