Skip to main content

मोरकुटी युगलरस भाव-3 , संगिनी जु

मोरकुटी युगलरस भाव-3

जय जय श्यामाश्याम  !!
श्रीनिकुंज में काम्यवन की शोभा बढ़ाते श्री युगल मयूर युगल को एक टक निहार रहे हैं ।ना ये नृत्य क्रीड़ा ही थम रही है और ना ही श्यामा श्यामसुंदर जु की भाव अभिव्यक्ति जिसकी परिछाया बने हैं ये मयूर युगलवर।

   श्यामा श्यामसुंदर जु मोरकुटी की एक सुकोमल तृण कालीन पर सेज श्य्या पर विराजमान हैं जिसे युगल सखियों ने प्रियाप्रियतम जु के सुख हेतु आज यहाँ सजाया है।इस श्य्या पर युगल अधलेटी मुद्रा में सुशोभित हैं और उनके समक्ष ताम्बूल मेवे व सुगंधित पेय इत्यादि के पात्र सखियों ने रखे हैं।निकुंज की मंद मधुर ब्यार ही श्यामा श्यामसुंदर जु को चंवर डुरा रही है और श्री यमुना जी का शीतल जल अपने मंद वेग से बहता उन्हें सुख अनुभूति करा रहा है।

    सखियाँ आज ऋतुराज का हाथ थामे इस निकुंजवन की शोभा बढ़ा रही हैं और प्रियाप्रियतम जु जो एकांत वास कर रहे हैं यहाँ उनके अनुकूल हर परिस्थिति और वातावरण स्वत:प्रकट है।तत्सुख हेतु ही तमाम सखियों ने आज अद्भुत आवरण ओढ़ रखा है।सब कुछ देखते हुए भी वे स्वयं समाधिभाव में लीन हुईं अपने प्राणप्यारे सुहाग श्यामा श्यामसुंदर जु की सेवा कर रही हैं।

     श्यामा जु ने गहरे नीले रंग पर सुनहरी रत्न जड़ित लहंगे के साथ गहरी नारंगी ओढ़नी ले रखी है।लाल रंग की कंचुकी अति प्रिय लग रही है।उनके बदन पर अत्यधिक लुभावने आभूषण पहनाए गए हैं जो सूर्य की सुनहरी किरणों की चमक को भी रंगरूपरेखा प्रदान कर रहे हैं।उनकी वेणी में सुंदर व सुकोमल पुष्पमालाएँ गुंथित हैं।हरे रंग की सुंदर चुनरी पर जैसे नभमंडल के सितारे लगे हैं।श्यामा जु के रूप सौंदर्य की राशि के समक्ष सगरे हार श्रृंगार तुच्छ हैं पर ये श्यामसुंदर जु की प्रियता में चार चाँद लगाते हैं।श्यामा जु की पायल नूपुर की रूनझुन कटि पर बंधी करधनी गलमाल सुशोभित रत्नहार कपोलों को छूते चूमते कर्णफूल अधरों को स्पर्श करती नकबेसर भौहों तक का लम्बा माँगटिक्का व उसके नीचे बिंदिया के ऊपर सुसज्जित एक सुंदर नगरूप घुंघरू जो हिलता है तो।हाय !!
सखियों को मोहित करता ये श्रृंगार जाने श्यामसुंदर जु पर क्या क्या कहर ढाता है।

बलिहार  !!सच प्रेमी हृदय की वीणा के तार जब छिड़ते हैं तो उसके अंतर्मन के भावभावित रसराज श्यामसुंदर व रसराजरानी श्यामा जु अद्भुत ही होते हैं।प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष का भेद या अभिन्नता की परिछाया ही यह प्रेम और प्रेमी का हृदय संगीत बन बह जाता है और लफ्जों का आकार ले श्रीनिकुंज को तुलिका से रंग प्रदान करता है।देखो किन रंगों में ढलते हैं इसकी छवि के  श्रीश्यामसुंदर जु।

जय जय युगल !!
जय जय युगलरस विपिन वृंदावन  !!

Comments

Popular posts from this blog

युगल स्तुति

॥ युगल स्तुति ॥ जय राधे जय राधे राधे, जय राधे जय श्री राधे। जय कृष्णा जय कृष्णा कृष्णा, जय कृष्णा जय श्री कृष्णा॥ श्यामा गौरी नित्य किशोरी, प्रीतम जोरी श्री राधे। रसिक रसिलौ छैल छबीलौ, गुण गर्बीलौ श्री कृष्णा॥ रासविहारिनि रसविस्तारिनि, प्रिय उर धारिनि श्री राधे। नव-नवरंगी नवल त्रिभंगी, श्याम सुअंगी श्री कृष्णा॥ प्राण पियारी रूप उजियारी, अति सुकुमारी श्री राधे। कीरतिवन्ता कामिनीकन्ता, श्री भगवन्ता श्री कृष्णा॥ शोभा श्रेणी मोहा मैनी, कोकिल वैनी श्री राधे। नैन मनोहर महामोदकर, सुन्दरवरतर श्री कृष्णा॥ चन्दावदनी वृन्दारदनी, शोभासदनी श्री राधे। परम उदारा प्रभा अपारा, अति सुकुमारा श्री कृष्णा॥ हंसा गमनी राजत रमनी, क्रीड़ा कमनी श्री राधे। रूप रसाला नयन विशाला, परम कृपाला श्री कृष्णा॥ कंचनबेली रतिरसवेली, अति अलवेली श्री राधे। सब सुखसागर सब गुन आगर, रूप उजागर श्री कृष्णा॥ रमणीरम्या तरूतरतम्या, गुण आगम्या श्री राधे। धाम निवासी प्रभा प्रकाशी, सहज सुहासी श्री कृष्णा॥ शक्त्यहलादिनि अतिप्रियवादिनि, उरउन्मादिनि श्री राधे। अंग-अंग टोना सरस सलौना, सुभग सुठौना श्री कृष्णा॥ राधानामिनि ग

वृन्दावन शत लीला , धुवदास जु

श्री ध्रुवदास जी कृत बयालीस लीला से उद्घृत श्री वृन्दावन सत लीला प्रथम नाम श्री हरिवंश हित, रत रसना दिन रैन। प्रीति रीति तब पाइये ,अरु श्री वृन्दावन ऐन।।1।। चरण शरण श्री हरिवंश की,जब लगि आयौ नांहि। नव निकुन्ज नित माधुरी, क्यो परसै मन माहिं।।2।। वृन्दावन सत करन कौं, कीन्हों मन उत्साह। नवल राधिका कृपा बिनु , कैसे होत निवाह।।3।। यह आशा धरि चित्त में, कहत यथा मति मोर । वृन्दावन सुख रंग कौ, काहु न पायौ ओर।।4।। दुर्लभ दुर्घट सबन ते, वृन्दावन निज भौन। नवल राधिका कृपा बिनु कहिधौं पावै कौन।।5।। सबै अंग गुन हीन हीन हौं, ताको यत्न न कोई। एक कुशोरी कृपा ते, जो कछु होइ सो होइ।।6।। सोऊ कृपा अति सुगम नहिं, ताकौ कौन उपाव चरण शरण हरिवंश की, सहजहि बन्यौ बनाव ।।7।। हरिवंश चरण उर धरनि धरि,मन वच के विश्वास कुँवर कृपा ह्वै है तबहि, अरु वृन्दावन बास।।8।। प्रिया चरण बल जानि कै, बाढ्यौ हिये हुलास। तेई उर में आनि है , वृंदा विपिन प्रकाश।।9।। कुँवरि किशोरीलाडली,करुणानिध सुकुमारि । वरनो वृंदा बिपिन कौं, तिनके चरन सँभारि।।10।। हेममई अवनी सहज,रतन खचित बहु  रंग।।11।। वृन्दावन झलकन झमक,फुले नै

कहा करुँ बैकुंठ जाय ।

।।श्रीराधे।। कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं नंद, जहाँ नहीं यशोदा, जहाँ न गोपी ग्वालन गायें... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं जल जमुना को निर्मल, और नहीं कदम्ब की छाय.... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... परमानन्द प्रभु चतुर ग्वालिनी, ब्रजरज तज मेरी जाएँ बलाएँ... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... ये ब्रज की महिमा है कि सभी तीर्थ स्थल भी ब्रज में निवास करने को उत्सुक हुए थे एवं उन्होने श्री कृष्ण से ब्रज में निवास करने की इच्छा जताई। ब्रज की महिमा का वर्णन करना बहुत कठिन है, क्योंकि इसकी महिमा गाते-गाते ऋषि-मुनि भी तृप्त नहीं होते। भगवान श्री कृष्ण द्वारा वन गोचारण से ब्रज-रज का कण-कण कृष्णरूप हो गया है तभी तो समस्त भक्त जन यहाँ आते हैं और इस पावन रज को शिरोधार्य कर स्वयं को कृतार्थ करते हैं। रसखान ने ब्रज रज की महिमा बताते हुए कहा है :- "एक ब्रज रेणुका पै चिन्तामनि वार डारूँ" वास्तव में महिमामयी ब्रजमण्डल की कथा अकथनीय है क्योंकि यहाँ श्री ब्रह्मा जी, शिवजी, ऋषि-मुनि, देवता आदि तपस्या करते हैं। श्रीमद्भागवत के अनुसार श्री ब्रह्मा जी कहते हैं:- "भगवान मुझे इस धरात