Skip to main content

राधा हम तुम दो अभिन्न

राधा! हम-तुम दो‌उ अभिन्न।
बारि-बीचि, चंद्रमा-चाँदनी सम अभिन्न, नित भिन्न
नित्य सत्य सर्वदा सर्वथा रहूँ तुहारे संग।
आठौं पहर संग-सँग डोलूँ भर्‌यौ रहूँ अँग-‌अंग॥
मो बिनु तुहरी कछू न सा, तुम बिनु मैं नाचीज।
समुझि न परत रहस्य रंच हू, को तरुवर, को बीज॥
बिरह-मिलन दो‌उ रस हम दो‌उन के हैं लीला-साज।
एक नित्य रस बिबिध रूप धरि क्रीरड़त सहित समाज॥
नित्य, एक ही नित अनेक सजि करत बिचित्र बिहार।
नित अनादि, आरंभ न कबहूँ, कबहुँ न उपसंहार॥
बिछुरन-मिलन तुहारौ मेरौ, नित्य मिलन के माँहिं।
जा बिछुरनमें मिलन मनोहर, सो तो बिछुरन नाहिं॥
मेरे रस तें तुम रसमयि, मैं तुहरे रस रसवान।
एक स्व-रस कौं द्विविध भेद तें करैं नित्य हम पान॥
रस, रस-पान रसिक, रस-दाता-एक परम रसरूप।
परमाश्चर्य, अचिंत्य अनिर्वचनीय अगय अनूप॥
कबहुँ न कतहुँ तुहारौ-मेरौ पलक बिछोह-बियोग।
नित्य सत्य अनिवार्य अलौकिक अविच्छेद्य संयोग॥
प्रिये! न तोहि स्वरूप की विस्मृति, नहीं कबहुँ कछु खेद।
एक परम रस-सरिता के ही वे तरंगमय भेद॥

Comments

Popular posts from this blog

युगल स्तुति

॥ युगल स्तुति ॥ जय राधे जय राधे राधे, जय राधे जय श्री राधे। जय कृष्णा जय कृष्णा कृष्णा, जय कृष्णा जय श्री कृष्णा॥ श्यामा गौरी नित्य किशोरी, प्रीतम जोरी श्री राधे। रसिक रसिलौ ...

वृन्दावन शत लीला , धुवदास जु

श्री ध्रुवदास जी कृत बयालीस लीला से उद्घृत श्री वृन्दावन सत लीला प्रथम नाम श्री हरिवंश हित, रत रसना दिन रैन। प्रीति रीति तब पाइये ,अरु श्री वृन्दावन ऐन।।1।। चरण शरण श्री हर...

कहा करुँ बैकुंठ जाय ।

।।श्रीराधे।। कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं नंद, जहाँ नहीं यशोदा, जहाँ न गोपी ग्वालन गायें... कहाँ करूँ वैकुण्ठ जाए.... जहाँ नहीं जल जमुना को निर्मल, और नहीं कदम्ब की छाय.... कहाँ ...