प्रीति की बड़ी अनूठी रीति।
रीति-भीति कोउ रहै न हियमें प्रगटै जब प्रीतम की प्रीति।
प्रीति पाय पुनि चहै न सो कछु, हियसों भगै सकल भव-भीति।
भीति भगै अरु लगै हिये में प्रिय के दरस-परस की र्इ्रति।
ईति न रहै कोउ अग-जगकी, प्रीतम-प्रीति बनै निज नीति।
नीति-रीति कोउ और न भावै, अनुदिन बाढ़े पावन प्रीति।
प्रीति पाय चाहै न और कछु, भुक्ति-मुक्ति दोउ लागें ईति।
ईति-भीति सब त्यागि निरन्तर गावै रुचिसों प्रिय-गुनगीति।
गीति गाय प्रिय रसिक रिझावै यही बड़ी जीवन की जीति।
जीति-जीति हूँ सकल वासना, चहै एक प्रियतम की प्रीति।
॥ युगल स्तुति ॥ जय राधे जय राधे राधे, जय राधे जय श्री राधे। जय कृष्णा जय कृष्णा कृष्णा, जय कृष्णा जय श्री कृष्णा॥ श्यामा गौरी नित्य किशोरी, प्रीतम जोरी श्री राधे। रसिक रसिलौ ...
Comments
Post a Comment